..................... Woman stop her husband wedding and exposed in front of barat, shocking video viral on internet - Hindi Filmibeat

पति की शादी में जाकर पत्नी ने फोड़ा भांडा, बिना तलाक दिए करने जा रहा था दूसरी शादी, ऐसे लगाई अक्ल ठिकाने

trending video

सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी किसी का डांस वीडियो आग लगा देता है तो कभी किसी का सिंगिंग वीडियो फैन्स का दिल जीत लेता है। इतना ही नहीं कई शादी के वीडियो भी वायरल होते हैं जहां दूल्हा दुल्हन की शानदार एंट्री होती है, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर ऐसा सामने आया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

पहली पत्नी के होते करने जा रहा था दूसरी शादी

दरअसल एक महिला शादी में पहुंच जाती है। अब आप कहेंगे तो इसमें कौन सी बड़ी बात है। तो आपको बता दें कि महिला अपने ही पति की शादी में पहुंच जाती है। पति को दूल्हा बना देख महिला तमाशा खड़ा कर देती है। महिला अपने साथ पुलिस कर्मी और मीडिया भी लेकर पहुंचती है। दरअसल यह मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है। महिला का आरोप यह है कि पति विनय बिना उसे तलाक दिए दूसरी शादी रचा रहा है। पहली पत्नी के होते हुए वह दूसरी शादी कर रहा है। महिला अपने साथ अपनी शादी के सभी सबूत भी साथ लेकर आती है। महिला अपनी शादी की एल्बम, बैंक का ट्रांजेक्शन कॉपी समेत तमाम सबूत लेकर आती है।

दूल्हे को थाने ले गई पुलिस

इतना ही नहीं महिला के पास उसकी शादी का भी कार्ड था। मांग में सिंदूर भरे महिला खुद का नाम रेश्मा बता रही है। महिला इसके अलावा भी कई आरोप अपने पति पर लगा रही है। वहीं पति भी बार बार PDF दिखाने की धमकी देता है, लेकिन महिला पति विनय के इस सबूत को निराधार बताती है। बता दें कि शादी में आई पुलिस और अन्य अधिकारियों ने इस शादी को बीच में ही रुकवा दिया और विनय से थाने ले गई। पुलिस ने जब दोनों की पक्षों को सुना तब पुलिस ने कहा कि जब तक तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है विनय शादी नहीं कर सकते हैं। कानूनी तौर पर पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करना अपराध है। बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Read more about: trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X