..................... Woman from Vrindavan did Chhath fast for Premanand Maharaj; the reason will surprise you - Hindi Filmibeat

वृंदावन की इस महिला ने प्रेमानंद महाराज के लिए रखा छठ का व्रत, कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप

Premanand Maharaj

Premanand Maharaj Chhat Pooja: छठ पूजा के वीडियोज और तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। सुहागन महिलाएं पूरी तरह से परंपरागत तैयार होकर इस पूजा में भाग ले रही हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रही हैं।

लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि प्रेमानंद जी महाराज को लेकर अब चर्चा है कि एक महिला ने उनके लिए छठ पूजा की है और व्रत रखा है।

कहा जाता है कि सिर्फ सुहागन महिलाएं ही व्रत रखती हैं और मांग में सिंदूर भरकर पूजा पाठ भी करती हैं। ऐसे में इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।

वृंदावन से आई खबर

ये मामला उत्तर प्रदेश के वृंदावन से सामने आया है जहां एक महिला ने प्रेमानंद महाराज के लिए छठ का व्रत रखकर लोगों को हैरान कर दिया है। महिला का कहना है कि उनके लिए व्रत रखने की उनकी मंशा सिर्फ उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना को लेकर है। ये मामला यहीं नहीं रुका बल्कि महिला ने राम जानकी घाट पर महाराज की तस्वीर के साथ पूरी क्रिया की। खबरें हैं कि महिला ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया और महाराज जी के लिए प्रार्थना की। इस खबर से भक्त खुश हैं और कई लोग सोशल मीडिया पर महिला की सराहना कर रहे हैं। हालांकि प्रेमानंद जी महाराज इसको लेकर क्या कहते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

बीमारी से वापस आए प्रेमानंद महाराज

बीती रात एक वीडियो सीधे वृंदावन से वायरल हो रहा था और इस वीडियो में महाराज जी स्वस्थ होकर बाहर निकले थे। उनको देखने किए स़ड़कों में हजारों की संख्या में भक्त जमा हो गए थे। बता दें कि महाराज जी ना सिर्फ किडनी बल्कि कई समस्याओं से अब जूझ रहे हैं। लोग उनके अच्छे स्वास्थ्य को लेकर अक्सर चिंता में रहते हैं। भक्त लगातार वृंदावन जा रहे हैं और उनको एक झलक देखना चाहते हैं।

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X