क्लब में नाचते-नाचते करोड़ों की शराब से नहा गई महिला, नशे में की ऐसी हरकत, रातों-रात हो गई वायरल
नया साल आ चुका है। सभी ने अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत किया है। किसी ने भजन किया तो किसी ने दान पुन किया वहीं कई GEN Z ऐसे भी थे जिन्होंने क्लब में जाकर नए साल का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर क्लब के कई सारे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि लोग बुरी तरह से शराब के नशे में धुत्त हैं। कोई नशे में गिरता नजर आता है तो कोई बेहोश हो रहा है। वहीं कुछ वीडियो तो ऐसे भी सामने आए जिसे देखने के बाद लोगों ने वीडियो तक डिलीट करने की डिमांड कर दी।

करोड़ों की शराब से नहाई लड़की
वहीं हाल ही में एक वीडियो और सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की नए साल का स्वागत इस तरह करती है कि लोग इस लड़की को देखकर जमकर उसे ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल लड़की ना केवल क्लब में जाती है। जमकर शराब भी पीती है और तो और लड़की रात के अंधेरे में महंगी-महंगी शराबों से नहाती भी नजर आ रही है। महिला नशे की हालत में इतनी धुत्त होती है कि उसे अपने कपड़ों का भी होश नहीं रहता है।
वीडियो देख गुस्साए लोग
इंटरनेट पर जैसे ही इस लड़का का क्लिप सामने आया लोगों ने जमकर लड़की को ट्रोल करना शूरू कर दिया। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शराब में इस कदर धुत्त तो विदेश में भी किसी को नहीं देखा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अपनी संस्कृति भूलकर लोग विदेश रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- शर्म आनी चाहिए आज कल क्या ही हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications