शहीद हुए नमन स्याल... और पाकिस्तान में लगी ठहाके! तेजस क्रैश को देख पड़ोसी देश के जर्नलिस्ट ने किया ये काम

Naman Syal Dubai Air Show accident: दुबई एयर शो में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना हुई। भारत का तेजस फाइटर जेट टेक-ऑफ के कुछ ही सेकंड बाद हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में विमान के पायलट, 34 साल के विंग कमांडर नमन स्याल का निधन हो गया। उनकी शहादत ने देश को गहरे दुख में डाल दिया है।
पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने उड़ाया मजाक
इसी बीच एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। वायरल फुटेज में खुद को पत्रकार बताने वाला एक शख्स क्रैश साइट की ओर हंसते हुए जाता दिख रहा है। वीडियो में दूर से उठता हुआ काला धुआं साफ दिखाई देता है। वह कैमरे पर कहते हुए सुनाई देता है- 'अल्लाह की तरफ से गया... देखो आज हमें क्या मिला है।'
इसके बाद वह ये बताते हुए खुशी जाहिर करता है कि भारतीय तेजस जेट क्रैश हो गया है। वीडियो में उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति कहता है- 'शुक्र है, ये इधर नहीं गिरा...'। जिस पर वह कथित पत्रकार जवाब देता है- 'हम शहीद होने से बच गए।' वीडियो के आखिर में दोनों जोर-जोर से हंसते हैं, जिससे लोग काफी आहत हो गए हैं।
लोगों ने सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जबरदस्त नाराजगी जताई। कई यूजर्स ने इसे बेहद असंवेदनशील, अमानवीय और शर्मनाक बताया।
पिता को ऐसे मिली बेटे के मौत की खबर
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, विंग कमांडर नमन स्याल के पिता एयर शो में बेटे की उड़ान का वीडियो देखने के लिए यूट्यूब पर सर्च कर रहे थे, तभी उन्हें विमान क्रैश की खबर मिली। उन्होंने बताया- 'मैंने उससे कल बात की थी। उसने कहा था कि मेरी परफॉर्मेंस टीवी या यूट्यूब पर जरूर देखना। लेकिन जब मैं वीडियो ढूंढ रहा था, तभी मुझे उसके क्रैश की खबर दिखाई दी।'
आपको बता दें, नमन के पिता भारतीय सेना की मेडिकल कोर में सेवा दे चुके हैं और बाद में शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल के तौर पर रिटायर हुए। उन्होंने बताया कि हादसे की खबर देखने के बाद उन्होंने तुरंत अपनी बहू, जो खुद भी वायुसेना में विंग कमांडर हैं, को फोन किया। कुछ ही देर बाद एयरफोर्स के अधिकारी उनके घर पहुंचे और उन्हें समझ आया कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।


Click it and Unblock the Notifications











