..................... Wife ask husband to pregnant neighbour lady know shocking truth behind it will leave you stunned - Hindi Filmibeat

'पड़ोस वाली को प्रेग्नेंट कर दो', पति के सामने महिला ने रखी ये डिमांड, लोग बोले- ऐसी बीवी हमको भी मिले..

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अचानक कमरे में आती है और अपने पति से कहती है - "पड़ोसन को प्रेग्नेंट कर दो।" पति यह सुनकर घबरा जाता है और समझ नहीं पाता कि पत्नी ऐसा क्यों कह रही है। लेकिन जब सच्चाई सामने आती है, तो उसके होश उड़ जाते हैं।

पति-पत्नी का रिश्ता तकरार, प्यार और मजाक से भरा होता है। सोशल मीडिया पर अक्सर इस खूबसूरत रिश्ते से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कहीं वो आपस में झगड़ते नजर आते हैं, तो कहीं एक-दूसरे के लिए किसी से भी भिड़ जाते हैं। कभी साथ में डांस करते हैं, तो कभी अजीब सवालों से परेशान हो जाते हैं।

आज हम आपको ऐसा ही एक अनोखा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पति मोबाइल देख रहा होता है, तभी अचानक उसकी पत्नी कमरे में दाखिल होती है और बिना कुछ कहे बोलती है - "पड़ोस वाली को प्रेग्नेंट कर दो।" यह सुनकर पति चौंक जाता है और हैरानी से पत्नी को देखने लगता है। लेकिन जब इस बात की असली वजह सामने आती है, तो हर कोई दंग रह जाता है।

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shimlagirlviyankaofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स आराम से मोबाइल चला रहा होता है, तभी उसकी पत्नी अचानक कमरे में आती है और कहती है, "अच्छा सुनो, पड़ोस वाली को प्रेग्नेंट कर दो जल्दी।"

पति यह सुनकर हैरान रह जाता है और पूछता है कि वो क्या कह रही है। लेकिन पत्नी को अपनी बात में कोई गलती नजर नहीं आती और वह दोबारा कहती है, "पड़ोस वाली को प्रेग्नेंट कर दो।" ये सुनकर पति गुस्से में जवाब देता है, "पागल हो गई हो क्या? क्या बकवास कर रही हो?" तभी पत्नी उसे मारते हुए कहती है, "इसमें पागल होने की क्या बात है? उसे कर दो प्रेग्नेंट, मैं पार्सल लेकर आई हूं। मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा, इसलिए तुम ही प्रेग्नेंट कर दो।"

पत्नी की यह बात सुनकर पति पूरी तरह चौंक जाता है और कहता है, "उसे प्रेग्नेंट नहीं, पेमेंट कहते हैं!"यह वीडियो हंसी से भरपूर है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वायरल वीडियो पूरी तरह से मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। इसमें खुद को शिमला गर्ल बताने वाली वियांका नजर आ रही हैं, जो वीडियो में खुद एक्ट करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो का कॉन्सेप्ट मशहूर टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' से लिया गया है, जिसमें अंगूरी भाभी अक्सर ऐसे अजीबो-गरीब और गलतफहमियों भरे डायलॉग बोलती हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे 83 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही, 1 लाख 32 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि सैकड़ों यूज़र्स ने इस पर कमेंट भी किए हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए मोनू चुलिवाल ने लिखा - "जब उसे यूपीआई आता है, तो पेमेंट का मतलब क्यों नहीं पता?" रागिनी यादव ने कमेंट किया - "ये तो भारी कंफ्यूजन हो गया!" वहीं एक अन्य यूज़र ने मजाक में लिखा - "अच्छा हुआ पति ने इंग्लिश पढ़ी थी, नहीं तो पड़ोसन के पास ही चला जाता!"

Read more about: bollywood viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X