प्रेमानंद महाराज और उनके भाई के बीच 40 साल की खामोशी, कहा- 'उनसे मिला तो पाप होगा, इसलिए दूरी जरूरी'

Premanand Ji

Premanand Ji Maharaj Brother: वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद जी महाराज का नाम आज हर भक्त की जुबान पर है। शांत, सरल और आध्यात्मिक व्यक्तित्व वाले प्रेमानंद जी का जीवन पूरी तरह भगवान की भक्ति में समर्पित है। लेकिन उनके निजी जीवन में एक ऐसी बात है, जो लोगों को हैरान कर देती है, जैसे उनके अपने बड़े भाई उनसे सालों से नहीं मिले। और इसकी वजह बिल्कुल अनोखी है।

बचपन से पकड़ ली भक्ति की राह

कानपुर जिले के अखरी गांव में जन्मे प्रेमानंद जी का बचपन का नाम अनिरुद्ध पांडे था। घर का माहौल पूरी तरह धार्मिक था, क्योंकि माता-पिता मंदिर सेवा और धार्मिक अनुष्ठानों में जुड़े रहते थे। इसी माहौल का असर यह हुआ कि छोटी उम्र में ही अनिरुद्ध पूजा-पाठ में रमने लगे। पांचवीं कक्षा में ही वे भगवद गीता का पाठ करने लगे थे।

धीरे-धीरे उनका मन सांसारिक जीवन से हटने लगा और किशोरावस्था में उन्होंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया। घर छोड़कर वे अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर साधना करने लगे और आखिरकार वृंदावन में स्थायी रूप से रहकर राधा रानी की भक्ति में लीन हो गए।

भाई हैं... लेकिन मिलेंगे नहीं!

अब आते हैं उस हिस्से पर, जो इस कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू है। प्रेमानंद जी के बड़े भाई गणेश दत्त पांडे गृहस्थ जीवन जीते हैं। हालांकि वे छोटे भाई का सम्मान करते हैं, लेकिन मुलाकात से जानबूझकर दूरी बनाए रखते हैं।

गणेश दत्त इस बारे में खुद कहते हैं- "हम उनसे नहीं मिलते, क्योंकि वे एक संत हैं और हम गृहस्थ। अगर हम उनके सामने गए तो वो दौड़कर के हमें प्रणाम करेंगे और गृहस्थ होकर संत से प्रणाम लेना हमारे लिए पाप होगा। हमने इतना पुण्य कमाया ही नहीं कि वे हमारे पैर छुएं।"

उनके मुताबिक, अगर बाकी संतों को पता चल गया कि वे प्रेमानंद जी के बड़े भाई हैं, तो वे भी उनके पैर छूने की कोशिश करेंगे, जिससे पाप और बढ़ जाएगा। यही सोचकर उन्होंने तय कर लिया कि दोनों भाई कभी आमने-सामने नहीं आएंगे।

अनोखा रिश्ता

ये रिश्ता शायद दुनिया के सबसे अनोखे रिश्तों में से एक है। यहां ना कोई मनमुटाव है, ना कोई दूरियां दिल में- बस एक धार्मिक मर्यादा है, जिसे दोनों निभा रहे हैं। एक भाई भक्तों और संतों की संगति में है, तो दूसरा गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों में, लेकिन दोनों के बीच सम्मान की डोर पहले से भी ज्यादा मजबूत है।

More from Filmibeat

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X