Indresh Upadhyay की शादी में क्या है खास? आखिर जयपुर ही क्यों चुना? वजह सुनकर हैरान रह जाएंगे!

Indresh Upadhyay wedding

Indresh Upadhyay wedding Jaipur: वृंदावन, मथुरा के फेमस कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 5 दिसंबर को उनकी शादी जयपुर के खूबसूरत ताज आमेर होटल में होने जा रही है। लेकिन ये शादी जयपुर में ही क्यों हो रही है, उसके पीछे की वजह आज हम आपको बताने वाले हैं।

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों से संत, महंत और कई नामी मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। कम उम्र से ही भागवत कथा का रसपान कराने वाले इंद्रेश आज देश के प्रमुख युवा कथावाचकों में शामिल हैं।

शादी के बारे में

शादी का शुभ मुहूर्त शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। बुधवार को वृंदावन स्थित उनके घर रमणरेती से बारात बड़े धूमधाम से रवाना हुई, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।

बारात के दौरान इंद्रेश उपाध्याय पारंपरिक शेरवानी पहनकर घोड़ी पर सवार दिखे। उनके साथ घोड़ी पर उनकी भतीजी भी बैठी थीं, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात में बड़ी संख्या में भक्त और जानने वाले शामिल हुए। शादी की कई रस्में- हल्दी, मेहंदी और संगीत रमणरेती में ही पूरी हो चुकी हैं।

शादी का निमंत्रण

इस विवाह का निमंत्रण पत्र भी बेहद अनोखा है। कार्ड पर वृंदावन के प्राचीन मंदिरों की झलक, भगवान कृष्ण की तस्वीर और आध्यात्मिक प्रतीक दिखाई देते हैं। कार्ड देखकर ही विवाह की पवित्रता और परंपरा का एहसास हो जाता है।

कौन हैं शिप्रा शर्मा?

इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली पत्नी का नाम शिप्रा शर्मा है। वे पंडित हरेंद्र शर्मा की बेटी हैं, जो पंजाब पुलिस में डीएसपी पद से रिटायर हो चुके हैं। शिप्रा का परिवार अमृतसर में रहता है। हालांकि उनके बारे में बहुत ज्यादा पर्सनल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जाता है कि वे संस्कारी और शांत स्वभाव की हैं।

जयपुर को क्यों चुना गया?

इंद्रेश उपाध्याय अपनी कथाओं में कई बार जयपुर को 'दूसरा वृंदावन' बताते रहे हैं। जयपुर में स्थित ऐतिहासिक गोविंद देवजी मंदिर वैष्णव समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां चार प्रमुख विग्रह स्थापित हैं- गोविंद देव, गोपीनाथ, राधा दामोदर, राधा विनोदी लाल। इसी आध्यात्मिक महत्ता और दोनों परिवारों की इच्छा के कारण शादी का आयोजन जयपुर में रखने का निर्णय लिया गया है।

More from Filmibeat

Read more about: Indresh Upadhyay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X