प्रेमानंद महाराज से इसलिए मिलने नहीं जाते हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? सामने आते ही वायरल हुआ वीडियो

Dhirendra Krishna Shastri Premanand Maharaj- प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए लोग लाइन लगाकर बैठे हैं। कुछ समय पहले पता चला था कि विराट कोहली और अनु्ष्का शर्मा का नंबर वेटिंग लिस्ट में एक साल बाद आया था।
लेकिन अब धीरेंद्र कृ्ष्ण शास्त्री का एक बयान सामने आया है जिसमें वो कह रहे हैं कि वो जानबूझकर प्रेमानंद जी महाराज से मिलने नहीं जाते हैं। हालांकि उन्होने ये बात क्यों कही और मिलने ना जाने का क्या कारण है इसपर भी उन्होने खुलकर बात की है।
बागेश्वर बाला जी वाले बाबा जी के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने और मन की बात जान जाने को लेकर काफी मशहूर हैं।
प्रेमानंद जी महाराज से क्यों नहीं मिलते धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ''हम बैठे ही बैठे राधा राधा के बारे में सोच रहे थे। तब तक हमें खबर मिली की पू्ज्य श्री प्रेमानंद जी महाराज के लोग आ रहे हैं। हमको बहुत दिन से भाव तो है पहुंचने का लेकिन हमारे कारण बाबा को कोई कष्ट ना हो क्योंकि हमारे साथ काफी भीड़ भाड़ हो जाती है, धक्का मुक्की हो जाती है। हमें बड़ा डर लगता है। सामान्य व्यक्तियों से भी डर लगता है, कहीं कोई गिर ना पड़े और चोट ना लग जाए। जब उनके परिकर से हम मिले तो बड़ा आनंद आया।'' इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वो वीडियो सामने आया था जिसमें वो धीरेंद्र शास्त्री के परिकर से बात कर रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''फिर आप उनको ठीक क्यों नहीं कर देते उन्होंने चैलेंज किया था अगर किसी में तंत्र-मंत्र में शक्ति है तो उनकी दोनों किडनी ठीक करके दिखाएं।'' एक ने लिखा, ''बाबा बहुत आप दयालु हो आप।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications