'भैया वीडियो मत चलाना..' गहने देखतीं जया किशोरी ने कैमरा देख क्यों डर गईं? नहीं माना शख्स!

Jaya Kishori

Jaya Kishori jewelry Video: जया किशोरी को लेकर मशहूर है कि उनके वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं और वायरल हो जाते हैं। इस वक्त वो बागेश्वर बाबा उर्फ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं।

बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अक्सर उनका नाम भी जोड़ा जाता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ज्वैलरी देखती हुई नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को किसी ने रिकॉर्ड तो कर लिया है लेकिन जया किशोरी ने कुछ ऐसा कह दिया आप हैरान होने वाले हैं। दरअसल कथावाचकों पर अक्सर कई तरह के आरोप लगते रहते हैं और इसी वजह से जया किशोरी डर रही थीं।

वीडियो ना पोस्ट करने को कहा

वायरल हो रहे इस वीडियो में जया किशोरी गहने देखती हुई नजर आ रही हैं, हालांकि उनको खरीदना नहीं था। कोई वहां पर खड़े होकर वीडियो ले रहा था तो जया किशोरी ने कहा, '' भैया ये वीडियो मत चला देना, बोलेंगे लोग की दिखो फिर इनका मन जागा है। लेकिन आप ठाकुर जी भी रखे हैं, लड्डू गोपाल।'' जया किशोरी का एक वीडियो और वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने हाथ में गहने लिए हुए हैं और कह रही हैं कि शादी के गहने अच्छे ही होते हैं। इन दोनों वीडियो को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

वायरल हो रहे वीडियो में जया किशोरी को लेकर लोग बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कोई कुछ भी बोले पर आपका भी हक है आप जो चाहते हैं वो ले ये लोग कोई नहीं होते कुछ बोलने बाले।'' एक ने लिखा, ''आपको गहनों की क्या जरूरत है।'' एक ने लिखा, ''आप ऐसे ही अच्छी हो।'' इसके अलावा लोग हार्ट इमोजी साझा कर रहे हैं। जया किशोरी अपनी सुंदरता को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनको लाखों फॉलोवर्स हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jaya kishori
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X