इंद्रेश उपाध्याय की शाही शादी के बाद मथुरा में मचा बवाल! ब्रजवासियों ने कसा तंज- 'पांत कराओ, नहीं तो...'

Indresh Upadhyay wedding

Indresh Upadhyay wedding: वृंदावन के जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हाल ही में हरियाणा की शिप्रा से शादी कर ली। यह शादी 5 दिसंबर को जयपुर के एक शानदार होटल में हुई, जिसमें साधु-संतों के साथ-साथ फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।

शादी के बाद वृंदावन लौटे इंद्रेश उपाध्याय

6 दिसंबर को उनका भव्य रिसेप्शन रखा गया, जिसके बाद दुल्हन शिप्रा की विदाई की गई। शादी के बाद दोनों दंपति रस्मों के लिए वृंदावन लौट आए, जहां शिप्रा का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

ब्रजवासी हुए नाराज

लेकिन शादी के बाद अब सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है- ब्रजवासियों की दावत की मांग। शादी में इतनी भव्यता देखने के बाद लोगों का कहना है कि इंद्रेश उपाध्याय को पूरे मथुरा के लिए एक बड़ा भंडारा (पांत) करना चाहिए।

वायरल हुआ ब्रज भाषा का वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ब्रजवासी युवक इंद्रेश उपाध्याय से मजेदार अंदाज में दावत की मांग करता दिख रहा है। युवक ब्रज भाषा में कहता है कि जब टीवी पर शादी की खबर चली, तो पूरे ब्रज में हलचल मच गई। लेकिन इंद्रेश महाराज जयपुर में शादी कर आए और ब्रजवासियों को बताना भी जरूरी नहीं समझा।

युवक हंसी-ठिठोली करते हुए कहता है कि, 'बाबा, दो-तीन ट्रक चीनी मंगा लो और पूरा मथुरा झररा (दावत) कराओ। तभी तो शादी का मजा पूरा माना जाएगा।' वीडियो के बैकग्राउंड में इंद्रेश और शिप्रा की शादी की फुटेज भी दिखाई देती है, जिससे यह और भी ज्यादा वायरल हो गया।

शादी बनी चर्चा का विषय

भले ही शादी जयपुर में हुई हो, लेकिन इसका असर मथुरा और वृंदावन में खूब देखने को मिल रहा है। शादी की वीडियो पहले ही वायरल थीं, अब दावत की मांग वाला यह मजेदार वीडियो भी ट्रेंड कर रहा है। शादी की चमक और ब्रजवासियों की दिलचस्प नोकझोंक ने इस शादी को सोशल मीडिया का सबसे मनोरंजक विषय बना दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: Indresh Upadhyay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X