..................... Why BJP slammed Lalu Yadav for Halloween celebration BJP vs RJD in Bihar elections Lalu Yadav Kumbh remarks - Hindi Filmibeat

हैलोवीन मनाकर बुरे फंसे लालू प्रसाद यादव! कभी कुंभ मेले को कहा था फालतू, अब तस्वीरों से मचा सियासी तूफान

Lalu Prasad Yadav Halloween celebration

Lalu Prasad Yadav Halloween celebration: बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। रविवार को आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) और बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। वजह बनीं एक्स मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की कुछ तस्वीरें, जिसमें वे अपने पोते-पोतियों के साथ 'हैलोवीन' मना रहे थे।

दरअसल, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अपने पिता की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- 'हैप्पी हैलोवीन टू एवरीवन।' वीडियो में लालू यादव अपने पोते-पोतियों के साथ मस्ती करते दिखे, जो हैलोवीन के कपड़ों में नजर आ रहे थे।

बस फिर क्या था, बीजेपी ने इस मौके पर आरजेडी सुप्रीमो पर निशाना साध दिया। पार्टी ने लोगों को याद दिलाया कि यही लालू यादव कभी कुंभ मेले को 'फालतू' (बेकार) कह चुके हैं। बीजेपी किसान मोर्चा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'बिहार की जनता याद रखे, यही लालू यादव हैं जिन्होंने आस्था और अध्यात्म के पर्व महाकुंभ को बेकार कहा था, और अब वही हैलोवीन मना रहे हैं। ऐसे लोगों को वोट मत दीजिए जो आपकी आस्था का मज़ाक उड़ाते हैं।'

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार के आरा में चुनावी रैली के दौरान लालू यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा- 'कांग्रेस और आरजेडी दोनों हमारी आस्था का अपमान करने में माहिर हैं। आरजेडी नेता ने महाकुंभ को 'फालतू' कहा, और कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को 'ड्रामा' बताया। ऐसे लोगों को जनता को ऐसा सबक सिखाना चाहिए कि कोई दोबारा हमारी भावनाओं का अपमान करने की हिम्मत न करे।'

लालू यादव ने क्या कहा था?

कुछ महीने पहले लालू यादव ने एक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि महाकुंभ मेले का कोई महत्व नहीं है, यह पूरी तरह बेकार है। पत्रकारों ने जब उनसे प्रयागराज के कुंभ मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया- 'कुंभ का कोई मतलब नहीं है... यह सब फालतू है।'

इस बयान के बाद बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। पार्टी ने कहा था कि लालू यादव का बयान इस बात को दिखाता है कि आरजेडी की सोच हिंदू धर्म के प्रति नकारात्मक है।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें

इसी बीच बिहार विधानसभा चुनाव का भी बिगुल बज चुका है। राज्य की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 6 नवंबर में होगा। दूसरा चरण 11 नवंबर में होगा, वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।

यानी एक ओर चुनावी माहौल गरम है, तो दूसरी ओर नेताओं के बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है।

Read more about: lalu prasad yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X