हर छह महीने में कैसे नई गाड़ी बदल लेते हैं बागेश्वर बाबा, कहा- 'औरतें भी बदलता लेकिन...'

Bageshwar Baba viral video: धीरेंद्र शास्त्री पिछले काफी समय से लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। उनका बात करने का अंदाज लोगों को अक्सर खूब पसंद आता है। उनकी बातों में व्यंग्य हमेशा रहता ही है, जिसका आनंद उनके फॉलोवर्स उठाते हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि वो लोगों को जलाने के लिए क्या करते हैं।
'पड़ोसियों को जलाने में आता है मजा'
धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो बता रहे हैं कि कैसे वो हर छह महीने में गाड़ी बदलते हैं। उन्होंने कहा- 'हमारी एक आदत है, भले ही हम कर्जा लेकर गाड़ी में बैठे, लेकिन पड़ोसी को जलाने के लिए हम नई गाड़ी में बैठते हैं।'
चेलों से मांगते हैं गाड़ी
बागेश्वर बाबा ने बताया- 'हमारे नाम एक भी गाड़ी नहीं है और होती भी नहीं है। हम क्या करते हैं, हमारे चेले आते हैं, वो गाड़ी खरीदते हैं और कहते हैं गुरुजी गाड़ी पर हाथ धर दो। हम कहते हैं हाथ क्या धरना पूरा शरीर ही छह महीना धरवा दो। हम उनसे कहते हैं कि छह महीने के लिए चाबी हमें दे दो उसके बाद तुम ले जाना। गांव में जलने वालों के दिमाग खराब कि बाबा फिर नई गाड़ी ले आए।'
यही नहीं बागेश्वर बाबा तो औरतों के बारे में भी कहने से नहीं चूके और बोले- 'वो तो मर्यादा है, हनुमान जी के भक्त हैं, वर्ना हम तो लुगाइयां भी बदल देते।'
कौन हैं बागेश्वर बाबा
बागेश्वर बाबा का असली नाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है। वे मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले में स्थित बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं। उनकी पहचान एक ऐसे संत और कथावाचक की है, जो अपने दिव्य दरबार और प्रवचनों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हुए हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को हुआ था। उनके दादा भी एक विद्वान पंडित और कथा वाचक थे। बचपन से ही वे अपने दादा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों और कथाओं में बैठते थे, जिससे उनमें आध्यात्मिकता और भक्ति का बीज पड़ा।
शुरुआत में वे गांव और आसपास की जगहों पर कथा किया करते थे। धीरे-धीरे उनकी कथा सुनने वालों की संख्या बढ़ती गई। फिर उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार में दिव्य दरबार लगाना शुरू किया, जहां श्रद्धालु अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और वे कथित तौर पर बिना बताए उनके बारे में बता देते हैं। इसी से वे पूरे देश में मशहूर हो गए।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications











