अनुष्का-विराट बार-बार क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज से मिलने, जया किशोरी ने खोल दिया ये बड़ा राज

अनुष्का और विराट कोहली की बदलती लाइफस्टाइल की हर कोई सरहाना करता है। बता दें कि अनुष्का विराट भारत में कम ही रहते हैं। फिलहाल तो वह इन दिनों इंग्लैंड में हैं। दोनों जहां भी जाते हैं वहां के मंदिर के जरूर दर्शन करते हैं। जब भी अनुष्का विराट भारत में होते हैं तो वह वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से मिलते हैं। नीम करोली जाते है। तो कभी ऋषिकेश में स्वामी दयानंद के आश्रम में जाते हैं। दोनों का भक्ति की ओर रुख देख उनके फैन्स काफी खुश हैं।
बार-बार प्रेमानंद महाराज से क्यों मिलते हैं अनुष्का-विराट
वहीं बता दें कि हाल ही में जानी मानी कथावाचक और मोटीवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बार-बार प्रेमानंद महाराज से मिलने और दोनों का अचानक से भक्ति के ओर रुख करने के पीछे का कारण बताया। जया किशोरी कहती हैं कि दोनों पिछले कुछ सालों से आध्यात्मिक मार्ग पर चल रहे हैं। दोनों ही अपने व्यस्त जीवन के बीच शांति और संतुलन की तलाश कर रहे हैं। कुल मिलाकर वह एक सफल व्यक्ति हैं। उनके पास पहले से ही नाम और पैसा है। अब उन्हें बस शांति चाहिए। इसलिए अध्यात्म ने उन्हें अपनी ओर खींचा है। अब उनके पास शांति भी आ रही है। जिसकी वह तलाश में थे।
दोनों ने कुछ नहीं छोड़ा ना घर ना परिवार फिर भी..
जया किशोरी कहती हैं कि हम जब भावात्मक रूप से अस्थिर होते हैं तब ईश्वर के करीब जाने की कोशिश करते हैं। वैसे दोनों ही बहुत अच्छा उदाहरण पेश कर रहे हैं। चाहें इंसान भौतिक रूप से कितना भी संपन्न क्यों ना हो, लेकिन शांति के लिए अध्यात्म की ओर जाना ही पड़ता है। जया किशोरी कहती हैं कि उन्होंने कुछ नहीं छोड़ा ना घर, ना काम, ना परिवार बस किया एक काम कि संतुलन बैठाया।


Click it and Unblock the Notifications