..................... Who was first woman IAS officer of india know anna rajam malhotra career husband children and facts - Hindi Filmibeat

कौन थी भारत की पहली महिला IAS Officer? जिनको नहीं थी शादी करने की इजाजत, खूबसूरती देख उड़ जाएंगे होश

First Woman IAS Officer

India's First Woman IAS Officer- देश तो 1947 में आजाद हो गया था लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश को पहली महिला आईएएस ऑफिसर कब मिली थी और वो कौन थी? इस शख्सियत को नौकरी मिलने के साथ ही एक फरमान भी जारी हुआ था कि वो कभी शादी नहीं कर सकती है। अगर उसने शादी की तो अपना पद खो देगी। बाद में क्या उसकी शादी हुई या नहीं.. इस आर्टिकल में मिलेगी पूरी जानकारी।

देश की पहली महिला आईएएस ऑफिसर

बता दें कि देश की पहली महिला आईएएस ऑफिसर का नाम अन्ना राजम मल्होत्रा थीं और वो साल 1951 की बैच की आईएएस थीं। केरल में जन्मी अन्ना राजम मल्होत्रा ने अपनी स्कूली शिक्षा मद्रास में पूरी थी और वो शुरु से ही काफी होनहार थीं।

मद्रास काडर में कई मुख्यमंत्रियों के साथ अन्ना राजम ने काम किया था और साल 2018 तक केंद्र सरकार में काम किया। अन्ना राजम मल्होत्रा की शादी को लेकर काफी हैरान करने वाला मामला सामने आया था जिसपर लोग यकीन नहीं कर पाते हैं।

शादी ना करने का फरमान

ऐसा शायद इसके बाद कभी नहीं हुआ होगा कि किसी महिला आईएएस की नियुक्ति पत्र में ये लिखा हो कि अगर वो शादी करती है तो नौकरी चली जाएगी। हालांकि बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया था। अन्ना राजम मल्होत्रा ने आरएन मल्होत्रा को अपना हमसफर बनाया था जो कि बाद में 17वें आरबीआई गवर्नर बने थे और लो उन्ही के बैच में थे। बता दें कि जवानी के दिनों में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें देखा जा सकता है कि वो कितनी सुंदर थीं।

पद्मभूषण पुरस्कार

अन्ना राजम मल्होत्रा को उनके शानदार करियर और व्यक्तित्व के लिए साल 1989 में राष्ट्रपति के द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। 17 जुलाई 1927 को जन्मी अन्ना राजम मल्होत्रा ने 17 सितंबर 2018 को अंतिम सांस ली थी वो 91 साल की थीं। आज भी लोग उनको भारत की पहली महिला आईएएस के रूप में याद करते हैं।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X