Sofik SK का गर्लफ्रेंड संग MMS किसने लीक किया? यूट्यूबर ने रोते हुए कहा- 'जिसे भाई माना, उसी ने ही...'

Sofiq SK leaked video controversy: पश्चिम बंगाल के मशहूर यूट्यूबर और डिजिटल क्रिएटर सोफिक एसके इन दिनों एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। उनका यूट्यूब चैनल Palli Gram TV लाखों लोगों का पसंदीदा है, जहां वे कॉमेडी वीडियो, बंगाली नाटक और गांव की झलक दिखाने वाली रील्स बनाते हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक बहुत प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया, जिसके बाद से वह काफी परेशान हैं।
प्राइवेट वीडियो कैसे लीक हुआ?
यह वीडियो उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड के साथ का था और इसमें आपत्तिजनक सीन थे। वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने उसे लगातार शेयर करना शुरू कर दिया। इससे सोफिक की इमेज खराब हुई और वह लोगों की ट्रोलिंग का शिकार बन गए। अब सोफिक खुद सामने आए और एक लंबा वीडियो जारी कर पूरी सच्चाई बताई।
'यह वीडियो एक साल से ज्यादा पुराना है'
सोफिक के मुताबिक यह घटना काफी पुरानी है। उस वक्त वह एक अलग इंसान थे, लेकिन अब वह पूरी तरह बदल चुके हैं और सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते हैं। उन्होंने बताया कि उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त उनकी सक्सेस से जलने लगे थे। उसी जलन में उन्होंने यह पुराना वीडियो लीक कर दिया।
'वीडियो मेरे पास था ही नहीं'
उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनके फोन में नहीं, बल्कि उस समय की गर्लफ्रेंड के फोन में था। एक दिन वह दोनों साथ थे और उनका एक बहुत करीबी दोस्त भी मौजूद था- जिसे वे भाई की तरह मानते थे। उस दोस्त को दोनों के फोन का पासवर्ड पता था, इसलिए उन्होंने मजाक-मज़ाक में फोन उसे दे दिए। लेकिन उसी दोस्त ने चोरी-छिपे वह निजी वीडियो निकाल लिया और बाद में सोफिक को ब्लैकमेल करने लगा। गुस्से में सोफिक ने उससे सारे रिश्ते खत्म कर दिए।
बदला लेने के लिए वीडियो वायरल किया
सोफिक ने कहा कि दोस्त को यह बात बहुत बुरी लगी और उसने बदला लेने के लिए वह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। उन्होंने कहा- 'मैं सोच भी नहीं सकता था कि मेरा भाई जैसा दोस्त ऐसा कर देगा। मार भी देता तो सह लेता, लेकिन यह धोखा कभी नहीं भूल सकता।' सोफिक ने इसके सबूत भी दिखाए- दोस्त के पुराने ऑडियो मैसेज और एक वीडियो, जिससे साबित होता है कि वह ब्लैकमेल कर रहा था।
सोफिक ने माफी मांगी
वीडियो के आखिर में सोफिक ने हाथ जोड़कर सभी से माफी मांगी और कहा- 'मेरी सबसे बड़ी गलती यह थी कि मैं ऐसा प्राइवेट वीडियो बनने ही क्यों दिया। मेरे पास यह क्लिप कभी थी ही नहीं। जो लोग इसे शेयर कर रहे हैं, कृपया ऐसा न करें। मुझे माफ कर दें।'


Click it and Unblock the Notifications











