कौन है वायरल चश्मिश डांसर? ये है रीयल इंस्टाग्राम आईडी, एक एक वीडियो पर मर मिटते हैं लोग
Who Kashu Budhani and Real Instagram ID: सोशल मीडिया ने कई लोगों को स्टार बनाया है। इस वक्त एक डांसर के वीडियोज काफी वायरल होते हैं जिसको लोग चश्मिस डांसर भी कहते हैं। इसके वीडियो सामने आते ही काफी पसंद किए जाते हैं।

कभी वो अकेले डांस करती दिखती है तो कभी बच्चों के साथ तो कभी हमउम्र डांसर्स से साथ मूव्स कमाल के होते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि ये डांसर कौन है और इसका नाम क्या है? लोग लगातार सोशल मीडिया पर इस डांसर की इंस्टाग्राम आईडी सर्च कर रहे हैं और कई लोग फैन पेज को ही फॉलो करके बैठे हैं।
कौन है चश्में वाली डांसर?
इंस्टाग्राम पर अपने डांस से धमाका करने वाली इस डांसर लड़की का नाम काशु बुधानी है। महज 20 साल की इस हसीना ने लोगों को अपना फैन बना रखा है और डांस के साथ साथ लोग उनके लुक्स के भी दीवाने हैं। काशु का असली इंस्टाग्राम अकाउंट kashuwuwuw करके है। बता दें कि साल 2005 में जन्मी काशु महज 20 साल की हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग लाखों में है।
हालांकि उनके जन्मदिन को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। काशु को लेकर अक्सर कहा जाता है कि वो एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं जिसका नाम प्रशांत भगरी है। काशु के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहे हैं और लोग उनके इन वीडियोज पर कई तरह के कमेंट्स करते हैं।
क्या कहते हैं लोग
काशु बुधानी का डांस देख लोग उनकी जमकर तारीफ करते हैं। वायरल वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, ''क्रेजी कर दिया आपने।'' एक ने लिखा, ''क्रेजी काशु।'' एक ने लिखा, ''आपके ऊपर से नजर नहीं हटती।'' एक ने लिखा, ''फायर।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हैं और जमकर तारीफें करते हैं। फिलहाल आप देखिए काशु बुधानी का ये वायरल वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











