कौन है विक्रमादित्य सिंह की दूसरी पत्नी जिनकी खूबसूरती के चर्चे हर जुबान पर, पेशे से करती हैं ये काम

Who is Vikramaditya Singh Second Wife

Who is Vikramaditya Singh Second Wife: हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह और अमरीन कौर सोमवार (22 सितंबर) को शादी के बंधन में बंध गए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पर शादी की तस्वीरें शेयर की और लोगों से आशीर्वाद मांगा। शादी से लेकर रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रही हैं।

इसके साथ ही विक्रमादित्य सिंह की दूसरी पत्नी काफी सुर्खियों में आ गई है। हर कोई उनकी दुल्हन के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर अमरीन कौन हैं और पेशे से क्या करती हैं। अमरीन की खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं।

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह की दूसरी पत्नी का नाम अमरीन कौर है। वह चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। अमरीन, सरदार जोतिंदर सिंह सेखों और सरदारनी ओपिंदर कौर की बेटी हैं। यह शादी हिमाचल के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार के लिए एक खास मौका रहा है।

यह विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 2019 में राजस्थान की सुदर्शना चुंडावत से हुई थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। 2022 में सुदर्शना ने विक्रमादित्य और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उदयपुर की कोर्ट में केस दर्ज कराया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले पर दोनों परिवारों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।

सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में उन्होंने सिख रीति रिवाज के अनुसार शादी की रस्में निभाईं। शादी की रस्में बेहद सादगी पूर्ण तरीके से पूरी हुईं। सादगी की शादी में भी राजशाही अंदाज दिखा।शादी में परिवार के करीबी लोगों के अलावा राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

बारात चंडीगढ़ के ललित होटल से निकली और गुरुद्वारे पहुंची। विवाह के बाद, सोमवार शाम को विक्रमादित्य अपनी दुल्हन के साथ शिमला के लिए रवाना हो गए, जहां उनके निजी आवास हॉलीलाज में गृह प्रवेश की रस्में निभाई जाएंगी।

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X