नीता अंबानी की दोनों बहुओं श्लोका और राधिका में से कौन है अमीर ? पढ़ाई और संपत्ति में है जमीन आसमान का अंतर

Radhika Merchant Or Shloka Mehta

नामी बिजनेसमैन और एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी अपनी रईसी के साथ ही अपने स्वभाव और भाव भक्ति के लिए भी जाने जाते हैं। अहम डिसीजन में उनकी पत्नी नीता अंबानी उनके साथ नजर आती हैं। नीता अंबानी भी किसी से कम नहीं हैं लोग उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहते हैं। बता दें कि जैसी नीता अंबानी हैं उनकी दोनों बहुएं भी किसी से कम नहीं हैं। बड़ी बहू श्लोका मेहता है और छोटी बहू राधिका मर्चेंट है। दोनों ही खूबसूरती में तो आगे हैं ही बिजनेस में भी दोनों की तगड़ी पकड़ है।

बता दें कि श्लोका मेहता आज भी अपने मायके का बिजनेस संभाल रही हैं वह मायके के बिजनेस के साथ-साथ अपने ससुराल के बिजनेस में भी हाथ बटाती हैं। वहीं राधिका मर्चेंट भी अपना बिजनेस संभाल रही हैं साथ ही में वह अंबानी परिवार और बिजनेस में होने वाले अहम मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं।

हर खास मौके पर दोनों को साथ में देखा जाता है। चलिए आज जानते हैं कि राधिका और श्लोका जो कि अपना अलग-अलग बिजनेस कर रही हैं दोनों में कौन है सबसे आगे। कितनी है दोनों की कुल संपत्ति ? और किसने कितनी की है पढ़ाई ?

कितनी पढ़ी लिखी हैं श्लोका अंबानी

पहले बात अंबानी परिवार की बड़ी बहू यानी कि श्लोका अंबानी की करें तो श्लोका ने 9 मार्च 2019 में आकाश अंबानी से शादी की थी। आकाश और श्लोका साथ में ही पढ़े हैं। बात श्लोका की पढ़ाई की करें तो श्लोका ने 2009 में धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई पूरी की। फिर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर किया। इसके बाद उन्होंने भारत लौटकर अपने पिता का बिजनेस में हाथ बटाया।

कितनी है श्लोका की नेटवर्थ

बता दें कि श्लोका के पिता रसेल मेहता हैं जो दुनिया की नंबर वन डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। श्लोका इसी कंपनी में अपने पिता के साथ जुड़ी हैं। सोर्स की मानें तो श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर और कनेक्टफोर की सह संस्थापक हैं। वहीं जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक श्लोका मेहता 148 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। इसके अलावा श्लोका को गहनों का काफी शौक है उनके पास दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस है जिसकी कीमत 455 करोड़ रुपये है।

कितनी पढ़ी लिखी हैं राधिका और कितनी है उनकी नेटवर्थ

वहीं अब बात राधिका मर्चेंट की करें तो 18 दिसंबर 1994 में मुंबई में जन्मीं राधिका मर्चेंट ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत आईं और उन्होंने श्लोका की तरह ही पिता की कंपनी में हाथ बटाया। राधिका अपने पिता की दवाइयों की कंपनी एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक के रूप में काम करती हैं। वहीं राधिका की कुल संपत्ति की बात करें तो एक साल पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक राधिका 1.3 मिलियन यानी कि लगभग 10 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X