सांसद vs विधायक.. Priya Saroj या Rivaba Jadeja में कौन है ज्यादा अमीर? नेटवर्थ जानकर सटक जाएगा दिमाग

Rivaba Jadeja vs Priya Saroj Net Worth- रिवाबा जडेजा और प्रिया सरोज को लेकर दो बातें कॉमन हैं। दोनों का संबंध क्रिकेट और राजनीति से है। लेकिन इस वक्त एक रिपोर्ट सामने आई है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
क्या आप जानते हैं कि रिवाबा जडेजा जो कि क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा की पत्नी वो एक विधायक हैं और प्रिया सरोज जो कि क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर वो एक सांसद हैं। इन दोनों की नेटवर्थ को लेकर रिपोर्ट सामने आई है जो कि आपको सोचने पर मजबूर करने वाली है। सवाल ये है कि इन दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है?
अगर आपको नहीं पता तो इस रिपोर्ट में हम आपको सारी जानकारी देने वाले हैं। क्रिकेटर्स की पत्नियां भी कमाई के मामले में किसी से कम नहीं है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं और उन्होने आखिरी चुनाव में मछलीशहर से तगड़ी जीत हासिल की थी। वहीं रिवाबा जडेजा जामनगर नॉर्थ सीट से विधायक हैं।
कौन है ज्यादा अमीर?
प्रिया सरोज के हलफनामे के मुताबिक उनकी नेटवर्थ अच्छी खासी है। हालांकि उनके पास कैश महज 75000 रुपए हैं। प्रिया सरोज के दो बैंक खाते हैं जिसमें यूनियन बैंक में उनके कुल 10.10 लाख रुपए जमा हैं और केनरा बैंक में 8719 रुपए जमा हैं। प्रिया सरोज काफी सिंपल लाइफस्टाइल जीती हैं तो उनके पास गोल्ड सिर्फ 5 ग्राम है जिसकी कीमत करीब 30-32 हजार रुपए बताई जा रही है। इसक मामले में प्रिया सरोज से कहीं आगे हैं रिवाबा जडेजा।
रिवाबा जडेजा हैं ज्यादा अमीर, राजशाही परिवार से ताल्लुक
भले ही रिवाबा एक विधायक हैं लेकिन उनका ताल्लुक एक राजशाही परिवार से है। उनके पास बहुत ज्यादा चल संपत्ति है। पता चला है कि रिवाबा देश की सबसे रईस विधायिका हैं और उनके पास अकेले 62.35 लाख की चल संपत्ति है। रिवाबा 34.80 लाख के ज्वैलरी रखती हैं जिसमें 14.80 लाख के हीरे और 8 लाख के चांदी के गहने शामिल हैं। बता दें कि वो करोड़ों की मालकिन हैं। हालांकि उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। पति की अचस संपत्ति जोड़ दी जाए तो वो बेहद रईस हैं। इससे इतना तो तय है कि रिवाबा प्रिया सरोज से कहीं ज्यादा अमीर है।


Click it and Unblock the Notifications











