रिंकू और सूर्या के साथ दिख रही खूबसूरत वायरल मिस्ट्री गर्ल कौन? पर्दे के पीछे की कहानी आई सामने
Rinku Singh viral photos: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद जहां क्रिकेट प्रेमी जीत और परफॉर्मेंस पर चर्चा कर रहे थे, वहीं इंटरनेट पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों ने अलग ही हलचल मचा दी। इन फोटोज़ में भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh, Suryakumar Yadav और Ishan Kishan एक अनजान लड़की के साथ दिखाई दे रहे थे।

ये तस्वीरें इतनी ज्यादा रियल लग रही थीं कि सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए।
सोशल मीडिया पर मची चर्चा
ये तस्वीरें 'माया सुई' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई थीं। इस प्रोफाइल के लाखों फॉलोअर्स हैं और इसमें खुद को खेल प्रेमी बताया गया है। खिलाड़ियों के साथ उसकी नजदीकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं- क्या वह खिलाड़ियों की दोस्त है? क्या वह कोई इन्फ्लुएंसर है? या टीम से जुड़ा कोई खास चेहरा?
सच्चाई आई सामने
बाद में खुलासा हुआ कि 'माया सुई' असल में कोई वास्तविक व्यक्ति नहीं है। वह एक एआई-जनरेटेड डिजिटल मॉडल है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद से बनाया गया है। यानी वायरल हो रही सभी तस्वीरें कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिए तैयार की गई हैं।
इन फोटोज को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वे बिल्कुल असली लगें। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग इन्हें सच मान बैठे। इतना ही नहीं, इसी प्रोफाइल पर अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ भी इसी तरह की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं।
एआई और बढ़ती चिंता
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि एआई तकनीक का इस्तेमाल किस हद तक किया जा सकता है। बिना परमिशन किसी खिलाड़ी की इमेज का इस्तेमाल कर फर्जी तस्वीरें बनाना प्राइवेस और इमेज दोनों के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।
सोशल मीडिया के दौर में यह समझना जरूरी हो गया है कि हर वायरल फोटो पर तुरंत भरोसा करना सही नहीं है। डिजिटल दुनिया में जो दिखता है, वह हमेशा सच्चाई नहीं होता।


Click it and Unblock the Notifications











