..................... Who is Tanu Jain? cracked UPSC exam and left civil service, met with Premanand Maharaj - Hindi Filmibeat

UPSC क्रैक करने के बाद छोड़ी लाखों रुपए की नौकरी, प्रेमानंद महाराज से जुड़कर अध्यात्म के रास्ते में तनु जैन!

UPSC Tanu Jain News: तनु जैन एक ऐसा नाम है जो कि इस वक्त सुर्खियों में हैं। उनकी तस्वीरें सीधे मथुरा-वृंदावन की गलियों से वायरल हो रही हैं। देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी क्रैक करने वाली डॉक्टर तनु जैन ने लाखों रुपए की नौकरी छोड़कर कोचिंग शुरु की थी तो वो खबरों में आ गईं थीं।

Tanu Jain

लेकिन अब प्रेमानंद महाराज के दौरान अध्यात्म की बातें जानकर कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी हैरान करने वाला है। तनु जैन को 'तनु मैम' के नाम से जाना जाता है और इसका कारण उनकी कोचिंग है। क्या आप जानते हैं कि यूपीएससी पास करने के बाद उन्होने 7 साल तक सिविस सर्विस की और अब कोचिंग चला रही हैं।

Also Read
कौन है एक्ट्रेस जरनीश खान? पैगंबर मोहम्मद (SAW) को ख्वाब में देखा और छोड़ दी एक्टिंग
कौन है एक्ट्रेस जरनीश खान? पैगंबर मोहम्मद (SAW) को ख्वाब में देखा और छोड़ दी एक्टिंग

Premanand Maharaj with Tanu Mam: प्रेमानंद महाराज की शरण में तनु मैम

प्रेमानंद महाराज के पास इस वक्त देश के कई जाने माने लोग जा रहे हैं। हाल ही में तनु जैन को भी वहीं देखा गया और उन्होंने बताया कि प्रेमानंद महाराज ने अध्यात्म का रास्ता दिखाया है। तनु जैन ने प्रेमानंद महाराज से पूछा था कि, जब मन और बुद्धि के बीच फंसे हों तो भक्ति और एकाग्रता कैसे प्राप्त करें?

महाराज जी ने श्लोक बोलते हुए 'नाम जप' करने के लिए कहा है। उनका कहना था कि यही एक औषधि है लोगों की बुद्धा को निर्मल बनाती है। प्रेमानंद महाराज का कहना था कि, आप किसी का भी नाम जपें, चाहें भगवान कृष्ण, राम या फिर राधा रानी.. सभी से मन को सुख मिलता है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Who is Tanu Jain: कौन हैं तनु जैन?

दिल्ली 6 में जन्मी तनु जैन बचपन से कोई खास पढ़ने वाली विद्यार्थीं थीं। तनु जैन खेलकूद में ज्यादा रुचि रखती थीं। लेकिन वो पढ़ीं और शुरुआत में दिल्ली के कैंब्रिज स्कूल गईं थीं। हालांकि बाद में वो मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज से बीडीएस (BDS) गईं और वहां से डिग्री ली। दातों की डॉक्टर बनने के बाद अचानक उनका मन यूपीएससी की तैयारी की तरफ लग गया। इस तरह से साल 2015 में उन्होंने यूपीएससी पास की और 7 साल तक सेवा दी। अब वो एक कोचिंग चलाती हैं जिसका नाम 'तथास्तु-ICS' है।

Read more about: Premanand Maharaj viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X