..................... Who is storyteller Nidhi Saraswat? She has married a former minister's son and performs abroad - Hindi Filmibeat

कौन हैं कथावाचक निधि सारस्वत? पूर्व मंत्री के बेटे को बनाया हमसफर, विदेशों में होते हैं कार्यक्रम

Nidhi Saraswat

Who is Nidhi Saraswat?: कौन हैं निधि सारस्वत? एक ऐसा नाम जो कि कुछ दिनों से खबरों का हिस्सा है। बता दें कि कथावाचक निधि सारस्वत किसी पहचान की मोहताज नहीं है और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं।

ना सिर्फ इंडिया में बल्कि विदेशों में वो कथा करने जाती हैं। इस वक्त उनकी शादी को लेकर चर्चा है और एक पूर्व मंत्री के बेटे को उन्होने अपना हमसफर बना लिया है। खबरें थीं कि कुछ दिनों से शादी की रश्में चल रही हैं जो कि अब पूरी हो चुकी हैं।

निधि ने 9 दिसंबर को पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय के साथ गाजियाबाद में शादी कर ली। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

कौन हैं निधि सारस्वत?

निधि सारस्वत एक मशहूर कथावाचक हैं जो कि अलीगढ़ जिले के सारणी गेट की रहने वाली हैं। उनका एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था और शुरु से वो धार्मिक कार्यों में काफी रुचि रखती थीं। 1997 में जन्मी निधि सारस्वत ने काफी कम उम्र में ही कथा करना शुरु कर दिया था। उनको देवी निधि नाम से भी लोग जानते हैं और चाहने वाले इसी नाम से बुलाते हैं।

एजुकेशन की बात करें तो निधि ने एमससी और बीएड की पढ़ाई की है। और छोटी बहन नेहा सारस्वत के साथ मिलकर कथा सुनाती हैं। खबरों की मानें तो महज 8 साल की उम्र में निधि सारस्वत ने श्रीमद्भगवत गीता का पाठ करना शुरु कर दिया था। पता चला है कि इंडिया से ज्यादा उनकी कथाएं विदेशों में होती हैं। ना सिर्फ जया किशोरी बल्कि कई ऐसी महिलाएं हैं जो कि इस क्षेत्र में झंडे गाड़ रही हैं।

पता चला है कि एक निजि कार्यक्रम में साल 2020 में निधि सारस्वत और उनके पति चिराग उपाध्याय की मुलाकात हुई थी और इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को जानते हैं। शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और समर्थक लगातार उनको बधाइयां देते हुए नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X