कौन हैं रिजवान मलिक? ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में घुसकर काटा था बवाल, वीर चक्र से हुए थे सम्मानित
Who is Squadron Leader Rizwan Malik: इस देश में कई ऐसे नौजवान हैं जिन्होंने काफी कम उम्र में ही देशभक्ति और बहादुरी की ऐसी मिशाल पेश की है कि लोग सम्मान सहित उनका नाम लेते हैं। ऐसा ही एक नाम है स्क्वाड्रन लीडर रिज़वान मलिक का जिनका कारनामा जानकर आपको गर्व होगा।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया था कि पूरे एयरफोर्स की तरफ से उनकी तारीफ हुई थी। बता दें कि रिजवान मलिक को वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। रिजवान मलिक ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के घातक एयर डिफेंस और रडार के बावजूद घुसकर आतंकी ठिकानों को ढेर किया था।
वो सुखोई विमान में और सीमा में घुसकर मुरिदके और बहावलपुर में स्थित ठिकानों को उड़ा दिया था। उनके इस योगदान के बाद उनको वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। आज सम्मान सहित उनका नाम लिया जाता है।
कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर रिज़वान मलिक?
रिज़वान मलिक के बारे में बात करें तो वो मणिपुर के रहने वाले हैं। वहां पर इम्फाल जिले में एक कैखू गांव हैं जहां पर पैदा होकर वहीं पढ़े और बढ़े। रिजवान मलिक मेइतेई पांगल नाम के मुस्लिम समुदाय से आते हैं। वो एक अच्छे परिवार से थे और बचपन से ही किसी तरह की सुख सुविधाओं की कमी नहीं थी। इसका कारण ये है कि उनके पिता अलहाज हाफ़िज़ुद्दीन एक सरकारी अधिकारी थे। रिजवान मलिक ने साल 2015 में एयरफोर्स जॉइन किया था और प्रमोशन के बाद साल 2021 में उनको स्क्वाड्रन लीडर बना दिया गया था। किसको पता था कि एक दिन वो अपने अदम्य साहस से वीर चक्र से सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रिजवान मलिक को सम्मानित किया था और उनको लेकर काफी चर्चा हुई थी।
रिजवान मलिक अकेले ऐसे वीर सिपाही नहीं हैं बल्कि इंडिया में ऐसे तमाम जवान मौजूद हैं जो कि देश के खातिर कुछ भी कर गुजरने के लिए राजी रहते हैं। मणिपुर के एक छोटे से गांव से निकलकर इस तरह से वीरता का जौहर दिखाने वाले रिजवान को सलाम है।


Click it and Unblock the Notifications
