कौन हैं SHO टीना चौधरी? स्टेज पर किया ताबड़तोड़ डांस, आग की तरह वायरल हो रहा है वीडियो
SHO Tina Chaudhary Dance: सोशल मीडिया पर कब कौन वायरल हो जाएगा कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस वक्त एक महिला एसएचओ को लेकर चर्चा हो रही है क्योंकि उनकी धमाकेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

ये वीडियो सीधे राजस्थान से सामने आया है जहां पर एक महिला को खइके पान बनारस वाला पर डांस करते देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि राजस्थान पुलिस की तेजतर्रार अधिकारी SHO टीना चौधरी हैं।
उन्होंने जैसा डांस किया उसको देखकर ऐसा लग रहा था कि वो काफी शानदार डांसर रही हैं। उनके इस डांस वीडियो ने इंटरनेट हिला दिया है। ऐसे में लोग टीना चौधरी के बारे में काफी कुछ जानना चाहते हैं।
कहां तैनात हैं टीना चौधरी
अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन के ये धमाकेदार गाना वैसे तो सभी को अच्छा लगता है लेकिन मुख्यत: इस गाने पर लड़के डांस करते हैं। लेकिन SHO ने ऐसा कमाल का परफॉर्म की कि लोग दंग हैं। वो इस वक्त सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर थाने में तैनात हैं। वो उस थाना की थानाधिकारी हैं और काफी शानदार तरीके से अपने क्षेत्र को मैनेज करती हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखती हैं। ये वीडियो पुलिस स्थापना दिवस के दौरान का है। इस गाने के अलावा उन्होंने ''जय जय शिव शंकर" पर भी डांस किया जो कि लोगों को पसंद आया है।
बहादुरी का किस्सा भी है नाम
टीना चौधरी ना सिर्फ एक बेहतरीन डांसर हैं बल्कि वो अपनी बहादुरी के लिए जानी जाती हैं। कहा जाता है कि जब साल 2017 में उनकी पोस्टिंग धौलपुर में थी तो बदमाशों ने उनपर गोली तक चला दी थी। हालांकि वो डरी नहीं और बहादुरी से डटी रहीं। यहां पर उन्होंने कई ईनामी बदमाशों को पकड़वाने में योगदान दिया। टीना चौधरी के इस डांस वीडियो की तारीफें लोग कर रहे हैं। किसी ने कहा कि, ''पुलिस भी तो इंसान हैं इसमें कोई गलत नहीं है।'' तो किसी ने कहा, ''प्रशासन जनता की सेवा क्या करेगी।'' इस तरह से लोग मिली जुली राय दे रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications
