कौन है सीमा सिंह? जिनकी बेटी की शादी में नाचे बॉलीवुड सितारे, वायरल वीडियोज ने मचाया इंटरनेट पर धमाल

Who Is Seema Singh: वैसे तो अक्सर बॉलीवुड या फिर फिल्म इंडस्ट्री में कोई ना कोई इवेंट होता रहता है जहां पर सितारों का तांता लग जाता है। लेकिन हाल ही में हुई एक शादी में बॉलीवुड के कई सारे सितारे शामिल हुए। जिसमें करण जौहर से लेकर सुष्मिता सेन और शाहिद कपूर का नाम भी शामिल है। अब लगातार इससे शादी के कई सारे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
लेकिन इन वीडियो को देखने के बाद में हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिरकार यह किसकी शादी है जो आधा बॉलीवुड यही पहुंच गया है। तो जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह शादी सीमा सिंह की बेटी डाक्टर मेघना सिंह की थी। अब आप सोच रहे होंगे की सीमा सिंह कौन है और उनके न्योते पर आधा बॉलीवुड कैसे उनकी बेटी की शादी में उठकर चला गया।
तो आपको बता दें कि हाल ही में सीमा सिंह की बेटी मेघा की शादी के फंक्शन हुए थे। जहां पर खूब गाना बजाना भी हुआ था और शाहिद कपूर ने मौजा ही मौजा से लेकर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया जैसे गानों पर परफॉर्मेंस दी थी। इन परफॉर्मेंस की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई नजर आई।
सिर्फ शाहिद कपूर ही नहीं बल्कि अर्जुन कपूर, वाणी कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शिल्पा शेट्टी जैसे कई सारे बॉलीवुड सितारे इस शादी में नजर आए। यह फंक्शन 16 अप्रैल को मुंबई में हुआ था और एक इवेंट से वाणी कपूर और सुष्मिता सेन का भी वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों गप्पे मारती हुई नजर आई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन सभी वीडियो में साफ नजर आया की सीमा सिंह का बॉलीवुड सितारों के साथ में कितना अच्छा नाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि पिछले साल सीमा सिंह की दिवाली पार्टी में भी सुष्मिता सेन से लेकर महीप कपूर और भावना पांडे जैसे कई सारे सितारों को देखा गया।
तो चलिए आपका इंतजार खत्म कर देते हैं और जानते हैं कि आखिरकार सीमा सिंह कौन है? आपको बता दें कि सीमा सिंह एक सोशल एक्टिविस्ट और एंटरप्रेन्योर है। वह मेघाश्रे नाम का एक एनजीओ चलाती है। जहां से वह जरूरतमंद और गरीब बच्चों की पढ़ाई लिखाई में मदद भी करती हैं। 2023 में सीमा को 14वें राष्ट्रपति ऑफ़ इंडिया रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। उनको यह अवार्ड सर्वाइकल कैंसर फ्री इंडिया के लिए जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र की एक दवा कंपनी है जिसका नाम अल्केम लैबोरेटरीज है। इस कंपनी के प्रमोटर सीमा सिंह के पति मृत्युंजय सिंह है। कुछ वक्त पहले ही सीमा सिंह ने एक आलीशान घर भी खरीदा था और इसके चलते वह काफी सुर्खियों में भी रही थी। इनका परिवार बिहार के जहानाबाद से आता है।


Click it and Unblock the Notifications