..................... who is Sanatti Mitra Towel dance in Thailand street oops moment vulgar dance viral trending video - Hindi Filmibeat

Watch: कौन है सन्नति मित्रा? टॉवल में डांस कर रही थी हसीना, एक गलती पड़ गई भारी.. विदेश में डुबोई लुटिया

Towel Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कोई सड़क पर डांस करता नजर आता है तो कोई अजीबोगरीब कपड़ों में वीडियो बनाकर लाइमलाइट बटोरने की कोशिश करता है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सन्नति मित्रा थाईलैंड की सड़कों पर तौलिया लपेटकर डांस करती दिखाई दे रही हैं।

Towel Dance Viral Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि सन्नति मित्रा बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के मशहूर गाने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' पर डांस कर रही हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ यूजर्स इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट बता रहे हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

थाईलैंड की सड़क पर बनाया वीडियो

वायरल क्लिप में सन्नति मित्रा तौलिया लपेटे हुए सड़क पर डांस करती नजर आती हैं। वीडियो का बैकग्राउंड और लोकेशन देखकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो थाईलैंड का है। जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया, वैसे ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। काफी लोगों का कहना है कि कम से कम विदेश में जाकर तो ऐसी हरकत मत करो।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोलिंग

सन्नति मित्रा के इस वीडियो पर हजारों लोग रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इसे 'ओवर एक्टिंग' बताया तो किसी ने 'पब्लिसिटी स्टंट' कहकर निशाना साधा। एक यूजर ने लिखा, "वायरल होने के लिए लोग अब कुछ भी करने लगे हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि "भारत का नाम खराब मत करो।"

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं सन्नति मित्रा

यह पहली बार नहीं है जब सन्नति मित्रा किसी वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आई हों। इससे पहले भी वह कई बार अजीबोगरीब वीडियो बनाकर इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

कुछ समय पहले उनका एक वीडियो इंडिया गेट के बाहर से वायरल हुआ था। उस वीडियो में भी वह तौलिया लपेटकर पहुंची थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब विवाद हुआ था। उस दौरान भी लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। अब एक बार फिर उनका नया वीडियो इंटरनेट पर बहस का कारण बन गया है।

Read more about: viral video trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X