कौन है सलीम वास्तिक? Ex muslim खुलेआम करते थे हलाला की बातें.. कट्टरपंथियों ने रेंत दिया गला
Who is Saleem Wastik: लोनी की अली गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक बड़ी घटना हो गई। यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके ऑफिस में घुसकर हमला किया गया। दो नकाबपोश युवक बाइक से आए और धारदार हथियार से उन पर कई वार कर दिए। इसके बाद वे मौके से भाग निकले।

गंभीर हालत में सलीम को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अभी भी नाजुक है। गले का ऑपरेशन हो चुका है, जबकि पेट की चोटों के लिए एक और सर्जरी की तैयारी है।
कौन हैं सलीम वास्तिक?
सलीम वास्तिक लोनी के रहने वाले हैं और 'सलीम वास्तिक 0007' नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। वे धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते रहे हैं। कई बार टीवी डिबेट में भी नजर आ चुके हैं।
ऑफिस में कैसे हुआ हमला?
बताया जा रहा है कि सलीम अपने ऑफिस में बैठे थे। तभी दो युवक बाइक से आए। उनके चेहरे ढके हुए थे। अंदर घुसते ही उन्होंने सलीम पर हमला कर दिया। गले और पेट पर वार किए गए। आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।
क्या किसी पुरानी रंजिश का मामला?
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सलीम को पहले भी कुछ मुद्दों पर बोलने को लेकर धमकियां मिली थीं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है और साफ वजह सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
नामजद शिकायत दर्ज
सलीम के बेटे ने कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। इनमें एक स्थानीय बिल्डर और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से जुड़े एक नेता का नाम भी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इलाके में बढ़ी सुरक्षा
घटना के बाद इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल सलीम की हालत गंभीर है और परिवार वाले उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











