कौन है रांची वनडे की वायरल गर्ल? विराट कोहली से ज्यादा मिस्ट्री गर्ल को सर्च कर रहे हैं लोग

Ranchi One Day Viral Girl: रांची वनडे मैच के दौरान विराट कोहली ने शानदार सेंचुरी लगाते हुए साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी। इंडिया ने ये मैच जीत लिया और लोगों को फिर से वापसी की उम्मीद दिखी।
सोशल मीडिया पर विराट कोहली के साथ साथ एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसने इंटरनेट पर बवाल काटा हुआ है। बता दें कि इस मिस्ट्री गर्ल के मैच के दौरान रिएक्शन्स और लुक्स काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
लुक्स की बात करें तो डेनिम लुक में शॉर्ट ड्रेस में इस हसीना ने लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। लॉन्ग शूज और व्हाइट-जींस ड्रेस ने काफी शानदार लुक दिया था। लोगों लगातार सोशल मीडिया पर इस वायरल गर्ल का अकाउंट सर्च कर रहे हैं। पता चला है कि इस लड़की का नाम रिया वर्मा है।
कौन हैं वायरल गर्ल रिया वर्मा?
रिया वर्मा एक इंफ्लुएंसर हैं और सोशल मीडिया के साथ साथ यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौजूदा वक्त में यूट्यूब पर उनके तीन लाख के करीब सब्सक्राइबर्स हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर उनको 25 लाख लोग फॉलो करते हैं जो कि इस मैच के बाद लगाता बढ़ रहे हैं। इस मैच में अपने अंदाज को लेकर मशहूर हुईं रिया ने मैच की एक क्लिप अपने यूट्यूब चैनल पर साझा की है। इसके बाद वो लोगों के बेहद पसंद आ रही हैं। रिया की तस्वीरों पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं लोग तारीफें कर रहे हैं। रिया ने खुद ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं थीं। उन्होने लिखा, ''आप लोगों द्वारा मुझे दिए जा रहे अपार प्रेम से धन्य हूँ।''
क्या बोले लोग
इन तस्वीरों को लेकर लोगों ने कई तरह की बातें इंस्टाग्राम पर लिखीं हैं। एक ने लिखा, ''वाह बच्चू आप बहुत सुन्दर और आकर्षक लग रही हैं।'' एक ने लिखा, ''आपने इस तस्वीर से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।'' एक ने लिखा, ''एक दिल तो है मेरा, कितनी बार जीतोगे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











