कौन है रिया अहीर? जिसने एक हाथ से ही रोकी मुंबई पुलिस की वैन, जमकर हो रही तारीफ!

Who Is Rhiya Ahir: 27 साल की मॉडल और अभिनेत्री रिया अहीर मुंबई में इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल हाल ही में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का वह जाना माना चेहरा बनकर उभरी है। बताते चलें कि जिन प्रदर्शनकारियों को पुलिस वैन में लेकर जा रही थी, इसी वैन के सामने वह आकर खड़ी हो गई और उनकी तुरंत रिहाई की मांग की।

Rhiya Ahir

रिया अहीर की प्रोटेस्ट की फोटोज हुईं वायरल

रिया अहीर की कुछ तस्वीर और वीडियो वायरल होती हुई नजर आ रही है। जिसमें वह शिवाजी पार्क के पास पुलिस की गाड़ी को रोकने की कोशिश करती नजर आई। जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में आ गई। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर की माने तो रिया ने बताया कि वह शाम तकरीबन 4:30 बजे शिवाजी पार्क की तरफ जा रही थी और तभी उन्होंने हिरासत में लिए हुए प्रदर्शनकारियों से भरी एक पुलिस की वैन देख ली।

रिया अहीर को ऐसा लगा कि उन्हें बेवजह लेकर जाया जा रहा है। इसी के चलते वह गाड़ी की तरफ दौड़ने लगी और उसके सामने आकर खड़ी हो गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के नारों ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर दिया था। साथ ही वह जो देख रही थी उसे भी नजर अंदाज नहीं कर सकती थी।

कौन है रिया अहीर?

रिया अहीर के सोशल मीडिया के हिसाब से वह रिया एकौसिया के नाम से भी मशहूर है। वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल, एंटरप्रेन्योर और होस्ट भी है। अपने सोशल मीडिया के जरिए वह है और सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर भी खुलकर बात करती हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है।

खुद का कपड़ों का चलाती है ब्रांड

रिया अहीर ने मॉडलिंग और एक्टिंग के साथ-साथ अपना खुद का लग्जरी कपड़ों का लेबल, रियासत चलाती है। जिसके जरिए वह प्रीमियम कपड़े हाथ से बनती हैं और उन्हें डांस करने का भी काफी शौक है। रिया को कई सारे म्यूजिक वीडियो में भी देखा जा चुका है जिसमें 'दिलबरा' भी शामिल है जो फरवरी 2025 में रिलीज किया गया था।

शॉर्ट फिल्म में भी किया काम

रिया अहीर एक शॉर्ट फिल्म दीदी में भी काम कर चुकी है जो भारतीय गांव पर आधारित एक सोशल ड्रामा है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर मुंबई स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान रिया के काम को लेकर उनकी काफी तारीफ हो रही है। कई पोस्ट में उन्हें बहुत ही निडर महिला बताया गया है।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X