कभी था महाराजाओं के साथ उठना-बैठना, फेमस क्रिकेटर की पत्नी सड़क पर भीख मांगने को मजबूर!

Viral Video: मुंबई के बेलापुर मेट्रो स्टेशन से हाल ही में एक बेसहारा महिला को रेस्क्यू किया गया। इस घटना के बाद मामला चर्चा में आ गया, क्योंकि महिला ने खुद को रेखा श्रीवास्तव बताया और दावा किया कि वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुरानी की पत्नी रह चुकी हैं।

Salim Durani wife controversy

पुलिस स्टेशन में किया बड़ा दावा

महिला को जब पुलिस स्टेशन ले जाया गया, तो उसने बताया कि उसने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा मुंबई में बिताया है। उसने यह भी कहा कि कुछ समय वह दुबई में रही, जहां उसने अपनी खुद की एयरलाइन चलाई थी। बाद में जब उसे शेल्टर होम भेजा गया, तो वहां भी उसने दोहराया कि उसकी शादी कभी सलीम दुरानी से हुई थी।

कौन थे सलिम दुरानी

सलीम दुरानी भारतीय क्रिकेट का एक जाना-माना नाम थे। उन्होंने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले और 170 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मुकाबलों में हिस्सा लिया। वह पहले क्रिकेटर थे जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें सी.के. नायडु लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला था।

महाराजाओं और मंत्रियों से मुलाकात का दावा

महिला का कहना है कि जब उनके पति क्रिकेट खेलने देश के अलग-अलग हिस्सों में जाते थे, तो वह हमेशा उनके साथ रहती थीं। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान उनकी मुलाकात कई बड़े और इंफ्लुएंशियल लोगों से हुई, जिनमें महाराजा और मंत्री भी शामिल थे। उन्होंने खासतौर पर गुजरात के एक महाराजा का जिक्र किया।

गुजरात से जुड़ा दुरानी का रिश्ता

बताया जाता है कि सलीम दुरानी का जन्म अफगानिस्तान में हुआ था, लेकिन साल 1935 में उनके पिता को गुजरात के जाम साहिब ने नौकरी की पेशकश की थी। इसके बाद उनका परिवार जामनगर में बस गया। दुरानी ने गुजरात, सौराष्ट्र और राजस्थान की टीमों के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेला था।

शादी को लेकर अब भी बना है सस्पेंस

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह जरूर सामने आया है कि सलीम दुरानी की शादी कुछ समय के लिए रेखा नाम की महिला से हुई थी। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि बेलापुर मेट्रो स्टेशन से बचाई गई महिला वही रेखा हैं या नहीं।

आज बेसहारा होने का दावा

सलीम दुरानी का निधन 2 अप्रैल 2023 को हुआ था। उस समय वह गुजरात के जामनगर में अपने भाई के साथ रह रहे थे। महिला ने यह भी बताया कि कभी उसके पास मुंबई में एक बंगला था, जिसे उसने बेच दिया। फिलहाल वह खुद को पूरी तरह से बेसहारा और बिना पैसों के बता रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X