कौन हैं प्राजक्ता भाम्बुरे? US Army में भर्ती होने वाली पहली मराठी लड़की, लोग बोले- 'गर्व की बात'
Who is Prajakta Bhambure: देश की बेटियां हर जगह राज कर रही हैं और इस वक्त महाराष्ट्र के रत्नागिरी ज़िले दापोली से जो खबर सामने आ रही है वो सीना चौड़ा करने वाली है।

खबरें हैं कि पहली मराठी महिला सामने आई है जिसने यूएस आर्मी जॉइन की है। इस महिला का नाम प्राजक्ता भाम्बुरे-बोंगले है। सोशल मीडिया पर उनको लेकर लगातार बातें की जा रही हैं और तारीफें हो रही हैं।
खबरें हैं कि प्रजक्ता ने अमेरिकी सेना के आठ महीने के कड़े मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम को पूरा किया और इसके बाद एंट्री मारी। यूएस आर्मी में भर्ती का होने का प्रोसेस काफी कठिन है।
कौन हैं प्राजक्ता?
प्राजक्ता मराठी मुलगी हैं और शुरु से ही वो काफी हिम्मतवाली थीं। उन्होंने दापोली के AG हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी। ग्रेजुएशन करने के लिए वो रत्नागिरी के गोगेट-जोगलेकर कॉलेज गईं और वहां से बैचलर ऑफ़ साइंस (BSc) किया। इसके बाद मुंबई के रूपारेल कॉलेज से एंडोक्रिनोलॉजी में मास्टर ऑफ़ साइंस (MSc) की डिग्री ली। उस वक्त किसको पता होगा कि प्राजक्ता एक दिन यूएस आर्मी में भर्ती होकर अपना नाम बनाएंगी। एक वक्त के बाद वो अमेरिका में ही सेटल हो गईं थीं और इसकी तैयारी शुरु कर दी थी। जिस तरह से वो आर्मी में भर्ती हुई हैं वो महाराष्ट्र और भारत, दोनों के लिए गर्व की बात है। सोशल मीडिया पर लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
प्राजक्ता की इस सफलता को लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''दूसरे देशों की रक्षा करना हमारे देश के लिए गर्व की बात हो सकती है, लेकिन मैं भारतीय सेना में शामिल होने वाली किसी भारतीय महिला की तारीफ़ करना ज़्यादा पसंद करूँगा।'' एक ने लिखा, बहुत मुबारकबाद। एक ने लिखा, शानदार काम।'' एक ने लिखा, ''ये है भारतीय नारी।'' एक ने लिखा, दूसरे देश की रक्षा करेगी।''


Click it and Unblock the Notifications
