कौन हैं पाकिस्तान की लताड़ लगाने वाली भारत की बेटी पेटल गहलोत ? पढ़ाई, उम्र और नेटवर्थ उड़ा देगी होश...

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) 2025 में भारत की ओर से युवा राजनियक की आवाज बनने वाली पेटल गहलोत ने 22 सितंबर को पाकिस्तान की आतंकवाद और POK को लेकर जमकर लताड़ लगाई। उन्हें देखने के बाद लोग पेटल गहलोत में भारतीय कूटनीति का नया सशक्त चेहरा दिखा। पेटल गहलोत का एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाह रहे हैं। कोई सर्च कर रहा है कि कौन हैं पेटल गहलोत ? तो कोई कहां से की है पेटल गहलोत ने पढ़ाई सर्च कर रहा है। चलिए अब बिना देर किए आपको पेटल गहलोत के बारे में हर एक छोटी बड़ी डीटेल देते हैं।
कौन हैं पेटल गहलोत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेटल गहलोत 33 साल की हैं। वह फिलहाल IFS के पद पर हैं। साल 2015 में उन्होंने इंडियन फॉरेन सर्विस ज्वाइन की थी। वह संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी हैं। इससे पहले वह भारतीय विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन में काम कर चुकी हैं।
गिटार और सिंगिंग का है बहुत शौक
जितनी तेज पेटल अपने राजनीतिक कामों में हैं उनका ही वह बाकी कामों में भी तेज हैं उन्हें गिटार प्ले करना और सिंगिग करना बेहद पसंद है। उनकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है जिसमें गिटार पकड़े 'ओ कबीरा' गाना गाती नजर आ रही हैं।
कितनी पढ़ी लिखी है पेटल गहलोत
पेटल गहलोत की पढ़ाई के बारे में बात करें तो उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेस से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद दिल्ली के लेडी श्री राम से पॉलिटिकल साइंस में ही MA की डिग्री हांसिल की।
#WATCH | New York | Exercising the right of reply of India on Pakistan PM Shehbaz Sharif's speech, First Secretary in India's Permanent Mission to the UN, Petal Gahlot says, "Where terrorism is concerned, we are making it clear that there will be no distinction between the… pic.twitter.com/ntcHcYab4m
— ANI (@ANI) September 27, 2025
क्या कुछ कहा पाकिस्तान को
पेटल गहलोत की स्पीच भी वायरल हो रही है जिसमें वह कहती हैं कि- 'मिस्टर प्रेसिडेंट आज इस सभा में पाकिस्तान के पीएम का आंतक पर वही पुराना राग सुनने को मिला। उस आंतक का बखान किया गया जो उनकी विदेशी नीति के केंद्र में रहा है। यह वही पाकिस्तान है जिसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 25 अप्रैल 2025 को रेजिस्टेंस फ्रंट का बचाव किया था। पाकिस्तान समर्थित इस आंतकी संगठन ने पहलगाम में निहत्तथे मासूम पर्यटकों का कत्ल किया है।'
पेटल ने कहा कि- 'पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को पनाह दी थी। भारत ने पहले भी किसी आतंकी घटना को नहीं सहा, ना सहेगा और आगे भी अगर किसी ने ऐसी कोशिश की दो उसका भी करारा जवाब दिया जाएगा।' पेटल गहलोत ने आगे शहबाज शरीफ को कहा कि- 'आपको दुनिया में हेट स्पीच और किसी भी धर्म व्यक्ति के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।' बता दें कि मौके पर पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर सावल उठाए उन्होंने बताया कि किस तरह भारत ने उनपर हमला किया। साथ ही उन्होंने कश्मीर पर भी सवाल उठाए।


Click it and Unblock the Notifications


