..................... Who is Pandit Pradeep Mishra? Premanand Ji Maharaj had scolded him, 'No one can save you from hell...' - Hindi Filmibeat

कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा? प्रेमानंद जी महाराज ने लगाई थी क्लास, 'तुझे नर्क से कोई नहीं बचा सकता..'

Pradeep Mishra

Who is Pandit Pradeep Mishra- पंडित प्रदीप मिश्रा कौन हैं? ये तब चर्चा में आए थे जब उन्होने राधा रानी को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणियां की थीं जो कि लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आईं थीं। प्रेमानंद महाराज भी उनकी इस टिप्पणी से काफी नाराज हुए थे और जमकर खरी खोटी सुनाई थी।

बता दें कि प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी को लेकर कहा था, ''राधा रानी का नाम कहीं नहीं है, भगवान कृष्ण की पत्नियों में उनका नाम शामिल नहीं है। राधा के पति में कृष्ण का नाम शामिल नहीं है।'' इसके अलावा प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी के जन्म स्थान को लेकर भी टिप्पणी की थी। इसी बात से प्रेमानंद जी महाराज बुरी तरह से भड़क गए थे।

प्रेमानंद महाराज ने लगाई था क्लास

प्रदीप मिश्रा की राधा रानी पर इस टिप्पणी के बाद प्रेमानंद जी महाराज ने कहा था, ''तुझे नर्क से कोई बचाने वाला नहीं है। जिसका खाकर जीता है, जिसकी वजह से तुझे सम्मान मिलता है तू उसकी मर्यादा को ही नहीं जानता। तुझे शर्म आनी चाहिए।'' इसके बाद दोनों को लेकर जमकर विवाद हुए थे और प्रदीप मिश्रा की बातों को काफी कांट छांटकर पेश किया गया था। कहा जा रहा था कि उन्होने भी प्रेमानंद जी महाराज को जवाब दिया था।

कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा?

पंडित प्रदीप मिश्रा भी कथावाचक हैं और काफी चर्चा में रहते हैं। बता दें कि वो एक धार्मिक वक्ता और आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। इसके अलावा वो हिंदू धर्मग्रंथों , विशेषकर शिव पुराण पर प्रवचन देने के लिए काफी मशहूर हैं और लोग उनको दूर दूर बुलाकर प्रवचन सुनते हैं।

16 जून 1977 को जन्में प्रदीप मिश्रा प्रेमानंद जी महाराज के गुस्से के बाद काफी चर्चा में आ गए थे। इसके अलावा प्रदीप मिश्रा मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुब्रेश्वर धाम मंदिर के मुख्य पुजारी हैं और लोग उनको भी काफी पसंद करते हैं।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X