कौन हैं मुख्तार अंसारी की बहू? शादी होते ही वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- 'उमर भाई के तो मजे हैं'

Mukhtar Ansari Daughter in law Fatima's Video: मशहूर राजनेता और सजायाफ्ता गैंगस्टर रहे मुख्तार अंसारी तो आज इस दुनिया में नहीं रहे हैं लेकिन उनका परिवार अभी भी किसी ना किसी कारणों से सुर्खियों में रहता है।
इस वक्त उनकी बहू का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और जिसने भी देखा वो जमकर तारीफ कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की पत्नी दुल्हन के लिबास में नजर आ रही है और बला की खूबसूरत लग रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही उमर की शादी हुई है और वहीं से ये वीडियो वायरल हो रहा है।
कौन हैं उमर अंसारी की पत्नी?
मुख्तारी अंसारी के बेटे ने 15 नवंबर 2025 को दिल्ली में निकाह किया और इस दौरान परिवार के करीबी और दोस्त मौजूद थे। उमर अंसारी की पत्नी का नाम फातिमा है, जो गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कस्बे के जाने-माने कारोबारी मलिक मियां की बेटी हैं।
इस वीडियो में उनको दुल्हन के जोड़े में काफी खुश देखा जा सकता है। पिंक कलर के कपड़ों के साथ गहनों में सजी फातिमा को लोग लगातार बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि इस शादी में समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता भी शामिल हुए थे जिनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
फातिमा के इस वीडियो के सामने आते ही लोग उनकी सुंदरता की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अल्लाह आपको सलामत रखे।'' एक ने लिखा, ''एक और शेरनी की एंट्री हो चुकी है।'' एक ने लिखा, ''बस किसी की नजर ना लगे।'' एक ने लिखा, ''भाभी अच्छी हैं तो भाई भी अपना काम नहीं है।'' एक ने लिखा, ''अरे इनका बुर्का कहा हैं?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये शानदार वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











