कौन हैं Mudit Dani? जिसकी शादी में सज-धजकर पहुंचा था पूरा का पूरा अंबानी परिवार

Mudit Dani

Who is Mudit Dani: टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी की हाल ही में हुई शादी खूब चर्चा में रही। वजह सिर्फ उनका खिलाड़ी होना नहीं, बल्कि शादी में अंबानी परिवार की शानदार मौजूदगी भी थी। लेकिन जब सभी की निगाहें दूल्हे मुदित पर गईं, तो लोगों के मन में सवाल उठा- आखिर कौन हैं मुदित दानी?

बिजनेस फैमिली से खिलाड़ी बनने तक का सफर

मुदित एक ऐसे परिवार से आते हैं जो बिजनेस की दुनिया में अच्छी पकड़ रखता है। लेकिन उन्होंने कॉरपोरेट मीटिंग्स की दुनिया को छोड़कर खेल के मैदान को चुना। उन्होंने बचपन का सपना जिया- एक टेबल टेनिस चैंपियन बनने का।

बचपन से खेल के प्रति जुनून

मुदित को टेबल टेनिस से प्यार सिर्फ 10 साल की उम्र में ही हो गया था। जब उन्होंने मुंबई के एक लोकल टूर्नामेंट में पहला मेडल जीता, तो उन्हें लगने लगा कि यही उनका रास्ता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- "मेरी पहली जीत ने मुझे यकीन दिलाया कि ये खेल मेरे लिए खास है।" इसके बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह खेल में झोंक दिया- कड़ी मेहनत, इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेना और धीरे-धीरे दुनिया की रैंकिंग में ऊपर चढ़ना।

इतिहास रचने वाला खिलाड़ी
साल 2019 में मुदित ने US ओपन चैम्पियनशिप में भारत के लिए पहला सीनियर ITTF मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह उनकी जिंदगी का बड़ा मोड़ था, जिससे उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली।

आज टॉप 6 खिलाड़ियों में नाम

मुदित अब सीनियर कैटेगरी में दुनिया के टॉप 6 टेबल टेनिस खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनकी डेडिकेशन, स्पीड और लगातार शानदार परफॉर्मेंस ने उन्हें भारत की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक बना दिया है।

पढ़ाई और खेल दोनों में अव्वल

मुदित ने खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने पहले साइंस में ग्रेजुएशन किया और फिर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री ली। यानी वो सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक समझदार और पढ़ा-लिखा युवा भी हैं।

शादी में पहुंचा अंबानी परिवार

मुदित की शादी में अंबानी परिवार की मौजूदगी भी सुर्खियों में रही। नीता और मुकेश अंबानी, उनके बेटे आकाश और अनंत, दोनों की पत्नियां और उनके बच्चे भी शादी में पहुंचे। सभी ने शानदार आउटफिट और गहनों से लोगों का ध्यान खींचा। उनके रॉयल अंदाज ने शादी में चार चांद लगा गया।

नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा

जहां हमारे देश में क्रिकेट और फिल्मों को सबसे ज्यादा तवज्जो मिलती है, वहीं मुदित दानी की कहानी कुछ अलग है। उन्होंने दिखाया कि सपने पूरे करने के लिए विरासत नहीं, मेहनत चाहिए होती है। उन्होंने हर पॉइंट, हर सर्व से अपनी पहचान खुद बनाई।

More from Filmibeat

Read more about: ambani family
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X