अनिरुद्धाचार्य और जया किशोरी में से कौन है सबसे महंगा कथावाचक ? कथा करके खड़ा कर लिया है करोड़ों का साम्राज्य

देशदुनिया में अपना नाम कर चुके कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अपने प्रवचनों और अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि पिछले दिनों अनिरुद्धाचार्य को उनके लिव इन रिलेशनशिप वाले बयान पर जमकर ट्रोल किया गया था। कोई अनिरुद्धाचार्य को जमकर ट्रोल कर रहा था तो कोई उनके सोपर्ट में आता नजर आ रहा था। खैर बयानों के अलावा अनिरुद्धाचार्य अपनी काथाओं और आश्रम में की जाने वाली बड़े बुजुर्गों की सेवा को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अनिरुद्धाचार्य कथा फ्री में नहीं करते हैं बल्कि एक कथा की मोटी फीस बसूलते हैं।
लाखों की फीस और करोड़ों की संपत्ति है अनिरुद्धाचार्य की
अनिरुद्धाचार्य महाराज एक कथा करने की मोटी रकम लेते हैं। कहा जाता है कि वह 10 लाख रुपये 7 दिन की कथा के लेते हैं। जिसमें वह वह आधी फीस कथा से पहले और आधी फीस कथा के बाद लेते हैं। वहीं अनिरुद्धाचार्य की प्रतिदिन की कमाई की बात करें तो वह एक दिन में लगभग 3 लाख रुपये तक कमा लेते हैं। बता दें कि अनिरुद्धाचार्य को कथा करते हुए लंबा समय बीत चुका है और आज अनिरुद्धाचार्य नामी कथावाचक बन चुके हैं। बता दें कि अनिरुद्धाचार्य महाराज की करोड़ों की नेटवर्थ है। रिपोर्ट की मानें तो अनिरुद्धाचार्य महाराज की कुल नेटवर्थ 25 करोड़ रुपये है। इसके अलावा इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया से भी उनकी अच्छी अर्निंग होती है।
जया किशोरी लेती हैं इतनी फीस
वहीं बता जया किशोरी की करें तो 30 साल की जया किशोरी भी अपने प्रवचनों और अपनी कथा के लिए जानी जाती हैं। अधिक संख्या में लोग जया किशोरी को फॉलो करते हैं। जया किशोरी अपनी कथा, महंगी फीस के अलावा अपने लाइफ स्टाइल और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं जया किशोरी की के कथा की फीस के बारे में बात करें तो वह भी अनिरुद्धाचार्य की तरह 9 से 10 लाख रुपये ही चार्ज करती हैं, लेकिन जया किशोरी की कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी संपत्ति 2 करोड़ रुपये बताई जाती है। बता दें कि कथा के अलावा जया किशोरी यूट्यूब पर वीडियो शेयर करती हैं, मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं और एल्बम से भी पैसा कमाती हैं। वैसे तो दोनों की तुलना की ही नहीं जा सकती है, लेकिन पैसों की और फीस की बात करें तो फीस तो दोनों लगभग बराबर ही लेते हैं, लेकिन नेटवर्थ के मामले में अनिरुद्धाचार्य जया किशोरी से काफी आगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications