कौन हैं MLC बाबू लाल तिवारी? सीएम योगी के मंच पर गुस्से में फेंकी कुर्सी और चले गए बाहर, Video वायरल
Who is MLC Babulal Tiwari: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काफी सख्त मुखिया माना जाता है। अपने भाषणों से लोगों को हैरान करने वाले योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

कहा जा रहा है कि, उनके एक एमएलसी किसी बात से नाराज हो गए और योगी रहते हुए भी वहां से कुर्सी फेंककर चले गए। अब ये वीडियो लोगों के सामने है और सभी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। सीएम योगी इस दौरान झांसी में थे और सभा को संबोधित कर रहे थे।
वायरल हो रहा भाजपा एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी का बताया जा रहा है जो कि दिग्गज नेता हैं और किसी कारण वो नाराज हो गए और कुर्सी फेंककर वहां से चले गए। इस दौरान तिवारी जी काफी नाराज दिखे। कहा जा रहा है कि इस तरह से नाराज होकर जाने के बाद वो कुछ समय के बाद वापस मंच पर गए थे। लेकिन इस वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा जरुर शुरु कर दी है।
कौन हैं बाबूलाल तिवारी?
बाबूलाल तिवारी एक मशहूर राजनेता जो झांसी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। बता दें कि बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक (एमएलसी) हैं। जब वो चुनाव जीते थे तो उनपर धांधली करवाने के भी आरोप लगे थे। बता दें कि झांसी में शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने काफी का किया है। बुंदेलखंड महाविद्यालय के विकास के साथ ही उन्होंने चार से पांच अन्य महाविद्यालयों को विकसित किया है जहां पर आज बच्चे पढ़ रहे हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने ढेरों कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये तो अभी शुरुआत है।'' एक ने लिखा, ''बीजेपी हटाओ देश बचाओ।'' एक ने लिखा, ''इस बार BJP के लिए UP विधानसभा चुनाव जीतना आसान नहीं होगा।'' एक ने लिखा, ''आपस में काफी नाराजगी है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications
