ऑनलाइन टीचर्स विवाद में चर्चा में आए Abhinay Sharma, कई बार क्लियर किया है SSC CGL!

Who Is Abhinay Sharma: सोशल मीडिया पर ऑनलाइन टीचर्स को लेकर इस समय काफी ज्यादा विवाद चल रहा है। ऑनलाइन पढ़ने वाले कुछ ऐसे भी टीचर है जो खूब विवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच अभिनय शर्मा जो SSC Maths के टीचर है, वो कभी चर्चा में आ गए हैं। अब उनके बारे में हर कोई जानने के लिए भी उत्साहित है।

Abhinay Sharma

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिनय शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर में हुआ। बचपन में उन्होंने आर्थिक तंगी देखी। लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने अपनी लगन से एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया। आज के समय में वह हजारों बच्चों को कोचिंग देते हैं और उनकी जिंदगी संवार चुके हैं।

अभिनय शर्मा ने देखी तंगी

एक वक्त हुआ करता था जब अभिनय शर्मा ने काफी संघर्ष किया और उनके घर में गैस का कनेक्शन तक नहीं था। उनकी मां को दूध गर्म करने के लिए भी कागज जलाना पड़ता था। लेकिन इतनी तंगी के बावजूद भी उन्होंने दसवीं कक्षा में मैथ्स में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

कई बार क्लियर किया SSC CGL

अभिनय शर्मा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की लेकिन बाद में SSC CGL भी कई बार क्लियर किया। इसके बाद वह आयकर विभाग में अधिकारी भी बने। सरकारी नौकरी छोड़ दी और शिक्षा क्षेत्र को अपना ही करियर चुन लिया।

अभिनय शर्मा ने साल 2017 में अपना यूट्यूब चैनल Abhinay Maths बनाया। जहां पर वह बहुत ही स्पष्ट से बच्चों को पढ़ते और बहुत ही जल्दी वह अपने चैनल से फेमस हो गए। 8 महीने के अंदर ही उनके चैनल पर एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अभिनय मैथ्स के नाम से एक एप्लीकेशन लॉन्च की जहां पर स्टूडेंट मॉक टेस्ट से लेकर प्रोग्रेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सके।

कौन है अभिनय शर्मा की पत्नी?

अभिनव शर्मा की पत्नी की बात करें तो उनका नाम गौरव श्री शर्मा है। वह शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई है और अभिनय के साथ में ही काम करती है। गौरव श्री कई बार सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स के साथ में होने वाले इवेंट या फिर लाइव सेशंस में भी नजर आती हैं।

अभिनव शर्मा की नेटवर्थ

साल 2025 की एक रिपोर्ट की माने तो अभिनय शर्मा की कुल संपत्ति 8 से 10 करोड़ की बताई जाती है। वह यूट्यूब, ऑनलाइन कोर्स, प्रिंट किताबें, लाइव सेमिनार और एडु टेक निवेश से कमाई करते हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X