कौन हैं खुशी और रिषिका त्यागी? पिता की जान बचाने के लिए बेटियों ने डोनेट किए किडनी और लीवर, जीता दिल..

Who is Khushi and Rishika Tyagi: फादर्स डे पर पिता को विश करना ही प्यार नहीं होता है बल्कि मुश्किल वक्त में पिता तो जीवनदान देना प्यार है। आपने अक्सर सुना होगा कि पिता ने अपनी बेटियों की जान बचाई, लेकिन ये पहली बार होगा कि दो बेटियों ने अपने पिता की जान बचाने के लिए खुद के जीवन की कोई परवाह नहीं की।

Khushi and Rishika Tyagi

जी हां हम बात कर रहे हैं गाजियाबाद की रहने वाली दो बेटियों के जिन्होंने सभी का दिल जीत लिया है और एक ऐसी मिसाल बनकर सामने आईं जिनको याद रखा जाएगा। बता दें कि पिता को किडनी और लीवर की समस्या था और इसके लिए डोनर उनकी बेटियां ही बन गईं।

Also Read
राखी सावंत का Kiss कांड.. कैसे मीका सिंह ने जबरन की थी ये हरकत, फोटोग्राफर ने सुनाया पूरा किस्सा!
राखी सावंत का Kiss कांड.. कैसे मीका सिंह ने जबरन की थी ये हरकत, फोटोग्राफर ने सुनाया पूरा किस्सा!

पापा हैं तो सबकुछ है..

ये कहना है खुशी त्यागी और रिषिका त्यागी का जो कि अपने पिता के लिए डोनर बनी हैं। बता दें कि रिषिका त्यागी महज 22 साल की हैं और उन्होंने पिता को किडनी देने का फैसला करते हुए सबको हैरान किया है।

इसके अलावा छोटी बेटी खुशी त्यागी जिसकी उम्र 19 साल है उसने पिता को लीवर का हिस्सा देने की इच्छा जाहिर की है। बेटियों का मानना है कि पिता हैं तो सबकुछ है और इस मुश्किल वक्त में दोनों ने ये गंभीर फैसला लिया है। इस वक्त दोनों आईसीयू में हैं और उपयुक्त डोनर बनकर सामने आईं हैं।

रिषिका के ससुराल वालों ने कही ये बात

रिषिका त्यागी की शादी तय हो चुकी है और काफी जल्दी उनकी डोली उठेगी। इस बीच जब किडनी देने की बात सामने आई तो उनके होने वाले ससुराल पक्ष ने उनका साथ दिया और इस फैसले का स्वागत किया। बेटियों से जब एक बार फिर से इस फैसले पर विचार करने कि लिए कहा गया था तो उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि पिता ही नहीं होंगे तो बाकी जीवन का क्या फायदा है। फिलहाल दोनों की जमकर तारीफें हो रही हैं। उनके पिता का नाम जयंत त्यागी है जो कि गाजियाबाद के मोरटा गांव के निवासी हैं और उनकी उम्र 45 साल है।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X