'पिता ने की गंदी हरकत..' कौन है BJP की ये महिला नेता, 8 साल की उम्र में हुई खुद के बाप ने ही...
Who is Khushbu Sundar: देश में कई ऐसे माता पिता हैं जिन्होंने अपने बच्चों के साथ बुरा बर्ताव करने की सीमाएं पार की हैं। इस वक्त एक नया खुलासा साउथ फिल्मों की मशहूर अदाकारा खुशबू सुंदर ने किया है।

उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता ही 8 साल की उम्र में उनका यौन शोषण करते थे। जी हां, खुशबू सुंदर ने जो कुछ भी कहा वो काफी हैरान करने वाला है और उनकी मां ने भी काफी कुछ सहा है।
हालिया इंटरव्यू में खुशबू ने बताया कि उनके पिता के द्वारा ही उनका यौन शोषण हुआ और वो काफी बुरी तरह से प्रताड़ित की गईं थी। उनकी मां भी घरेलू हिंसा का शिकार थीं। उन्होंने इतने राज खोले कि हर कोई हैरान रह गया।
कौन हैं खुशबू सुंदर, कैसे पिता करते थे शोषण?
सबसे पहले ये बता दें कि एक्ट्रेस और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर का असली नाम नखत खान है। उनका जन्म साल 1970 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में काम किया है और वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लोग उनको काफी पसंद करते हैं लेकिन तमिलनाडु में उनकी फैन फॉलोविंग काफी दमदार है। नखत ने खुद ही बताया कि पिता ने 8 साल की उम्र में उनका यौन शोषण करना शुरु कर दिया था। मां को पिता बेल्ट और जूतों पीटते थे। हालांकि बचपन में वो कुछ नहीं कर सकीं लेकिन जैसे ही थोड़ी बड़ी हुईं उन्होने पिता के खिलाफ बोलना शुरु कर दिया। इसका असर भी हुआ और पिता ने घर छोड़ दिया।
खूशबू सुंदर की पहली फिल्म
खुशबू ने वैसे तो एक चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने अभिनय के सफर की शुरुआत की थी। साल 1980 में आई फिल्म'द बर्निंग ट्रेन' में नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया था। किसी को उस वक्त पता नहीं था कि खुशबू इतनी बड़ी अदाकारा बनने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
