गाना गाने के लिए छोड़ दी IAS की नौकरी, अब बन गए सिंगर, सिंगिंग वीडियो ने हिला दिया इंटरनेट

Kashish Mittal Viral Video: लोगों के लिए कामयाबी के अलग-अलग मायने हैं। कोई सरकारी पद के लिए मेहनत करता है तो कई बड़ी मल्टीइंटरनेशनल कंपनी में नौकरी पाने के लिए दिन रात मेहनत करता है। वहीं नौकरी मिल जाने पर खुद को सफल बताता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं जिसने इन सबके मायने ही बदल दिए। दरअसल हम बात कर रहे हैं कशिश मित्तल की जिन्होंने AIR 4 के साथ ही JEE की परीक्षा पास की IIT से पढ़ाई की। और तो और UPSC क्लीयर कर IAS अफसर भी बन गए, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने एक ऐसा फैसला चुना जो अन्य लोगों के लिए चुनना जरा भी आसान नहीं होगा।
IAS की नौकरी छोड़ सिंगर बने कशिश
दरअसल कशिश मित्तल के दिल में एक कलाकार था। वह सुर ताल और राग से बेहद जुड़े हुए थे। संगीत का उनके जीवन में अलग ही महत्व था। इसलिए उन्होंने प्रशासनिक पद छोड़ संगीत को चुना। बता दें कि कशिश मित्तल के सिंगिंग के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में उनके एक वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। कशिश का यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है जिसमें वह 'वो भी अपने ना हुए' गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस गाने ने लोगों का दिल छू लिया है।
कशिश मित्तल की गायकी ने जीता दिल
कशिश मित्तल के इस गाने में उनके भाव, उनकी गायकी और इतने सटीक सुर सुनकर लोग तो उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने कशिश मित्तल की आवाज सुनते हुए कहा- वाह आवाज बहुत शानदार है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है सर आपका दिल किसी ने तोड़ दिया है जिसके बाद आप नौकरी छोड़कर सिंगर बन गए हो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-सर आपने तो एक एग्जांपल छोड़ दिया है ऐसी आवाज पाने के लिए लोगों को सालों लग जाते हैं। एक इंसान जो चाहें वो पा सकता है और आपने तो कितना कुछ पाकर छोड़ दिया। आपको बता दें कि कशिश मित्तल के इस वीडियो पर 8.6 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications