Archita Phukan ने क्यों बदला अपना नाम? जल्द ही इंटरव्यू में बताएंगी असली कहानी

Archita Phukan

Archita Phukan Name Change Conspiracy: असम की मशहूर सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, जिन्हें लोग बेबीडॉल आर्ची के नाम से भी जानते हैं, इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल नाम बदलना। अब अर्चिता ने खुद को 'इश्तारा अमीरा' नाम से पेश किया है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

केंड्रा लस्ट के साथ फोटो वायरल

ये बदलाव ऐसे समय पर सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही उनकी एक तस्वीर अमेरिकी एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ इंटरनेट पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर ने अर्चिता को रातों-रात अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया। ये फोटो अमेरिका के मिशिगन में ली गई थी, जिससे फैंस हैरान रह गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

क्या खुद की कर रहीं रीब्रांडिंग?

नाम बदलने के फैसले के पीछे अर्चिता ने कोई स्पष्ट वजह तो नहीं बताई, लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद वह अपने करियर में कोई बड़ा बदलाव या रीब्रांडिंग करना चाहती हैं। कुछ लोग ये भी मान रहे हैं कि अर्चिता अब किसी अंतरराष्ट्रीय इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी में हैं।

25 लाख देकर बचाई अपनी जिंदगी

इसी बीच अर्चिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक हैरान करने वाला दावा भी किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी "आजादी" के लिए "माफिया" को 25 लाख रुपये दिए हैं। इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक और नई बहस छेड़ दी है कि आखिर वह किससे आजादी चाहती थीं और ये 'माफिया' कौन है?

ai मॉडल हैं अर्चिता

सोशल मीडिया पर अर्चिता की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उनके बारे में कई तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं। कुछ लोग तो यह भी कहने लगे हैं कि अर्चिता असली इंसान नहीं, बल्कि कोई एआई जनरेटेड कैरेक्टर या डिजिटल मॉडल हैं।

अर्चिता की रील वायरल

हालांकि, इन अफवाहों के बीच एक बात साफ है- अर्चिता के इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनका फेमस "डेम उन ग्र्र" रील अब भी ट्रेंड कर रहा है। यही वो रील है, जिसने उन्हें रातों-रात वायरल कर दिया।

जल्द इंटरव्यू करेंगी अर्चिता

India.com की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्चिता जल्द ही एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देंगी, जिसमें वह खुद बताएंगी कि उन्होंने नाम क्यों बदला, केंड्रा लस्ट के साथ उनकी मुलाकात कैसे हुई, और क्या वो वाकई किसी नई दिशा में जा रही हैं। फिलहाल, उनके चाहने वाले हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी हर पोस्ट पर नजर बनाए हुए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X