कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली पत्नी? शादी से एक दिन पहले वायरल हो गया ऐसा वीडियो

Indresh Upadhyay Future wife video: वृंदावन में इस वक्त मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी को लेकर चर्चा है। जी हां, लगातार शादी की रस्मों की तस्वीरें सामने आ रही हैं और काफी जल्द बारात जयपुर के लिए रवाना होगी।
खबरें हैं कि 5 दिसंबर को ये शादी काफी शानदार तरीके से होने वाली है। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंद्रेश की होने वाली पत्नी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनको सड़क पर टहलते हुए देखा जा सकता है।
हाथ में भगवान का मूर्ति लिए भगवा वस्त्र पहनकर उनकी होने वाली पत्नी काफी खुश हैं और घूम घूमकर वीडियो बनवा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये क्लिप वायरल है।
कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली पत्नी?
इंद्रेश उपाध्याय की बात करें तो वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वो खुद प्रसिद्ध कथावाचक श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री (ठाकुर जी) के सुपुत्र हैं और कथा करते हैं। उनकी होने वाली पत्नी का नाम शिप्रा है जो कि हरियाणा की रहने वाली हैं। खबरों की मानें तो वो हरियाणा के यमुना नगर की हैं।। शिप्रा के पिता पंडित हरेंद्र शर्मा डीएसपी रह चुके हैं और उनका परिवार फिलहाल पंजाब के अमृतसर में रहता है। बता दें कि इन दोनों परिवार की जान पहचान काफी पुरानी है। इस शादी को लेकर काफी चर्चा है और देखने में ऐसा लग रहा है कि किसी मिलेनियर की शादी हो रही है।
वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
शिप्रा के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मैं पहले से जानती थी लेकिन आज कल दिखती नहीं है ये।'' एक ने लिखा, ''इनका तो एक यूट्यूब चैनल हुआ करता था।'' एक ने लिखा, ''क्या सच में यही हमारी गुरु माँ हैं..।'' एक ने लिखा, ''आख़िरकार हमें जय-जय की पत्नी गुरु माँ के रूप में मिलीं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications










