..................... Who is India's most educated man? know about Shrikant Jichkar's degrees, you will be shocked - Hindi Filmibeat

कौन है इंडिया का सबसे पढ़ा लिखा आदमी? डिग्रियों की गिनती करते थक जाएंगे, मुंह से निकलेगा- 'असंभव'

India's Most Educated Man: कौन है इस इंडिया का सबसे पढ़ा लिखा व्यक्ति? इनकी एजुकेशन और डिग्रियों के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। हम बात कर रहे हैं डॉ. श्रीकांत जिचकर की जिनके पास इतनी डिग्रियां की कई व्यक्ति मिलकर इतनी पढ़ाई नहीं कर पाते हैं।

India s Most Educated Man

उन्होंने अपना पूरा जीवन ज्ञान और सेवा को समर्पित किया है। श्रीकांत जिचकर की पढ़ाई की लेकर उनका नाम कई जगहों पर दर्ज है। इस लिस्ट में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स भी शामिल है।

Also Read
Raja Shivaji Box Office: पूरी दुनिया में राजा शिवाजी का धमाका, 8वें दिन की कमाई जानकर नहीं होगा यकीन
Raja Shivaji Box Office: पूरी दुनिया में राजा शिवाजी का धमाका, 8वें दिन की कमाई जानकर नहीं होगा यकीन

कहा जाता है कि मेडिकल से उन्होंने अपनी शिक्षा के सफर की शुरुआत की थी और तब किसी को नहीं पता था कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। आम तौर पर देखा जाता है कि एक फील्ड में पढ़ाई करके लोग नौकरी करने लगते हैं।

श्रीकांत जिचकर के पास हैं इतनी डिग्रियां?

शुरु से ही पढ़ाई लिखाई में रुचि रखने वाले श्रीकांत जिचकर इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एमबीबीएस और एमडी किया और इसके बाद काफी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होने अपनी पढ़ाई जारी रखी और बाद में कानून, व्यवसाय प्रशासन और पत्रकारिता में भी डिग्री हासिल की।

इसके अलावा लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत, इतिहास, दर्शनशास्त्र और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में कई ग्रेजुएशन किया। इसके अलावा उन्होंने संस्कृत में डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी.लिट.) की उपाधि प्राप्त की। 1973 से 1990 के बीच, उन्होंने 42 विश्वविद्यालय परीक्षाओं में भाग लिया।

आईपीएस और आईएएस भी किया पास

श्रीकांत जिचकर ने अपने जीवन में कई शानदार काम किए और देश की सबसे कठिन परीक्षा आईपीएस और आईएएस दोनों पास कीं और ये किसी तरह के नॉर्मल नहीं था। जब वो महज 25 साल के थे तो विधायक बने और बाद में महाराष्ट्र में कई मंत्री पदों पर रहे। श्रीकांत पढ़ने के शौकीन थे और यही कारण है कि उनकी पर्सनल लाइब्रेबी में करीब 52000 किताबें थीं। उनके बारे में जो भी जानता है वो हैरान रह जाता है।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X