मामूली से इंजीनियर की IAS पत्नी जिसपर मेहरबान हुए सीएम, जानिए कौन है आईएएस अधिकारी चंद्रकला

CM Yogi Favorite Lady IAS Officer: लेडी सिंघम के नाम से मशहूर आईएएस बी. चंद्रकला समेत 16 अधिकारियों के तबादले प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने किए हैं। प्रदेश सरकार ने बी. चंद्रकला को सचिव, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का जिम्मा सौंपा है।
सीएम योगी के द्वारा ये बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही बी. चंद्रकला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। ऐसे में हम आपको डिटेल के साथ बताने जा रहे हैं कि आखिर कौन हैं सीएम योगी की ये पसंदीदा IAS ऑफिसर चन्द्रकला।
बी चंद्रकला यूपी कैडर की तेजतर्रार और चर्चित आईएएस अधिकारी हैं। वो मूलत: तेलंगाना की रहने वाली हैं और हैदराबाद के कोटी वुमन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। हालांकि, ग्रेजुएशन के दूसरे साल में ही उनकी शादी हो गई थी, लेकिन चंद्रकला ने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी। शादी के बाद चंद्रकला को पति का सहयोग मिला और ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने अर्थशास्त्र में एमए की पढ़ाई पूरी की।
आईएएस की परीक्षा में बी. चंद्रकला की 409वीं रैंक आई थी। चंद्रकला के परिवार में उनके पति के अलावा एक बेटी भी है। उनके पति पेशे से इंजीनियर हैं। इतना ही नहीं, बी. चंद्रकला हमीरपुर में स्कूली छात्राओं की डीएम दीदी, मथुरा में लेडी सिंघम और बुलंदशहर में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलकर काफी लोकप्रिय हुई थी। लेकिन, अखिलेश यादव की सरकार के दौरान अवैध रेत खनन के मामले में सीबीआई की टीम ने उनके आवास पर भी छापा मारा था।
यूपी कैडर की 2008 बैच की आईएस अधिकारी बी चंद्रकला ने हैदराबाद के कोटी वुमन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वहीं उन्होंने इकनॉमिक्स से एमए किया है। एमए उन्होने डिस्टेंस मोड में किया है। यूपीएससी की तैयारी के दौरान चंद्रकला को उनके परिवार का पूरा सहयोग मिला। खासकर के उनके पति ने उनका काफी साथ दिया। दरअसल चंद्रकला की शादी उनके ग्रेजुएशन के दौरान ही हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। यूपीएससी की तैयारी के दौरान उनके पति, बच्ची की देखभाल करते थे।
वहीं चन्द्रकला अपने कड़क अंदाज़ के लिए भी जानी जाती हैं। उनके कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें वे गलत काम करने के लिए अधिकारियों को डांट लगाते हुए दिखती हैं। इसके अलावा वह विवादों में भी रह चुकी हैं। चन्द्रकला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हुआ करती थीं और उनके ट्विटर में 882.1k एवं इंस्टाग्राम में 11.9k फॉलोअर्स हैं। हांलाकि कुछ समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications




