कौन है 'धुरंधर 2' में दिखाया गया ये खूंखार माफिया? पिता चलाते थे तांगा, बेटे ने बनाया अपराध का काला साम्राज्य

Atiq Ahmed Father, Family and Life Story: धुरंधर 2 द रिवेंज रिलीज हुई और ऐसा धमाका करने लगी जिसकी उम्मीद सभी ने की थी। जी हां, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। लेकिन इस फिल्म में बिना नाम लिए कई लोगों के बारे में दिखाया गया है।

Atiq Ahmed

फिल्म में एक माफिया का जिक्र है जिसका नाम आतिफ अहमद (बदला हुआ नाम) दिखाया है। इसके अलावा भी कई किरदार हैं जो कि इस फिल्म में दिखाए हैं और वो काल्पनिक नहीं हैं बल्कि किसी के ऊपर आधारित हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये माफिया कौन है और इसपर अपराध के कितने मामले दर्ज है। बता दें कि पिता तांगा चलाते थे और किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि उनका बेटा एक दिन यूपी का सबसे बड़ा माफिया बन जाएगा।

Atiq Ahmed Father was A Tonga Driver: माफिया अतीक अहमद के पिता कौन थे?

धुरंधर 2 में आतिफ अहमद के नाम से दिखाया ये शख्स किसी और की तरफ नहीं बल्कि यूपी के मशहूर नेता और माफिया अतीक अहमद की तरफ इशारा करता है। अतीक अहमद पर सैकड़ों मुकदमें दर्ज थे और वो हत्या के कई दर्जन मामलों में फंसा था। अतीक अहमद के पिता का नाम हाजी फिरोज अहमद था।

वो इलाहाबाद तांगा चलाते थे। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि तांगेवाला का बेटा एक दिन माफिया बन जाएगा। मिडिल क्लास फिरोज अहमद तांगा चलाकर अपने परिवार का पेट पालते थे। अतीक अहमद एक बार सांसद रहा और लगातार 5 बार विधायक बना। इलाहाबाद की पश्चिमी सीट पर अतीक का दबदबा था।

Atiq Ahmed Crime Story: 17 की उम्र में किया पहला मर्डर

अतीक अहमद ने खुद कुबूल किया था कि उसके ऊपर हत्या के 58 मुकदमें दर्ज हैं। तांगेवाले के इस बेटे ने 17 साल की उम्र में पहली हत्या की थी और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। कुछ लोगों के लिए वो अपराधी था तो कुछ लोग अपना मसीहा मानते थे। कुछ साल पहले पुलिस की सुरक्षा के बीच अतीक अहमद की हत्या की गई थी और उस वक्त अतीक अहमद मीडिया पर लाइव था। किसी ने सोचा नहीं होगा कि अपराध का अंत इतना भयानक होगा।

Read more about: dhurandhar 2 news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X