कौन हैं सलाम बयाश? गरीबी में क्रिकेट खेल रहे तिलक वर्मा का बने थे सहारा, खाना और खेल दोनों में की मदद!

Who is Tilak Varma Coach Salam Bayash- तिलक वर्मा... आज ये नाम सभी जानते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में खेली गई उनकी शानदार पारी की वजह से भारत विषम परिस्थितियों में जीत की दहलीज तक पहुंचा था।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब तिलक वर्मा क्रिकेट के लिए संघर्ष कर रहे थे तो उनका साथ किसने दिया था? जी हां, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि तिलक वर्मा के कोच सलाम बयाश हैं। तिलक वर्मा ने जीत का सेहरा बांधा तो अपने कोच को भी याद किया।
उनका कहना था कि जब उनको कोई नहीं जानता था तब सलाम बयास ने उनका साथ दिया था। फाइनल में 69 रन की नाबाद पारी खेलने वाले तिलक वर्मा ने कहा, ''मेरे कोच सलाम बयाश सर और पृथ्वी सर मेरे लिए सब कुछ हैं।''
रहने और खाने का इंतजाम
बता दें कि हैदराबाद के तिलक वर्मा के पिता एक मामूली काम करते थे और मुश्किल से घर का खर्च चलाते थे। ऐसे में उनके कोच सलाम बयान ने ना सिर्फ उनको क्रिकेट की कोचिंग बल्कि रहने का इंतजाम भी किया था। इसके अलावा वो उनको लंच भी करवाते थे। जी हां, तिलक दोपहर का खाना सलाम के पास से ही खाते थे। यही कारण है कि वो कोच सलीम बयास का जिक्र वो हमेशा करते रहते हैं। सलाम बयास आज भी बच्चों को क्रिकेट सिखाते हैं लेकिन तिलक वर्मा से उनका कुछ खास लगाव शुरु से ही रहा है। तिलक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे और कब उनकी एंट्री इंडिया टीम में हुई पता ही नहीं चला। आज वो टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर की जान हैं।
बचपन के कोच
एशिया कप जीतकर तिलक वर्मा जैसे ही इंडिया आए वो सीधे हैदराबाद पहुंचे। इसके बाद उन्होने अपने कोच सलाम बयाश से मुलाकात की। बता दें कि बचपन में वही तिलक को बैटिंग करना सिखाते थे। फिलहाल सलाम की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वो तिलक को लेकर बातें करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications