ये है योगी आदित्यनाथ का फेवरिट IPS, सत्ता में आते ही सौंपी कमान, एक के बाद एक 75 एनकाउंटर्स

Who is IPS Ajay Pal Sharma: योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार की कमान संभाली थी। हर राज्य का नियम है कि सरकार बदलते ही सबसे पहले नौकरशाह बदलते हैं और यूपी में भी ऐसा ही हुआ। मौजूदा सीएम अपने हिसाब से काम करता है।

IPS Ajay Pal Sharma

यूपी में अपराध और अपराधियों को खत्म करने के लिए योगी आदित्यनाथ ने एक आईपीएस को इसका जिम्मा सौंपा जिनका नाम अजय पाल शर्मा है। जी हां, उनको योगी आदित्यनाथ का पसंदीदा आईपीएस भी कहा जाता है। कहा जाता है कि वो करीब 75 एनकाउंटर्स में शामिल रहे और कई दुर्दांत अपराधियों को उनको अंजाम तक कानूनी रूप से पहुंचाया।

Also Read
पिता को वेंटीलेटर पर छोड़ देश के लिए खेलेंगे रिंकू सिंह, लिया अहम फैसला, सैल्यूट कर रहे हैं लोग
पिता को वेंटीलेटर पर छोड़ देश के लिए खेलेंगे रिंकू सिंह, लिया अहम फैसला, सैल्यूट कर रहे हैं लोग

कौन हैं अजय पाल शर्मा?

आईपीएस अजय पाल शर्मा का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था और वो शुरु से ही काफी होशियार बच्चे थे। उनके भाई ने एक बार खुलासा किया था कि अजय पाल शर्मा पहले दांत के डॉक्टर थे और परिवार के कहने पर उन्होने यूपीएससी की तैयारी शुरु की थी।

इसमें उनको कामयाबी मिली और पहली पोस्टिंग यूपी के सहारनपुर में हुई थी। हालांकि कुछ ही समय के बाद उनका ट्रांसफर मथुरा में हुआ। इसके बाद यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई तो अजय पाल को गौतमबुद्ध नगर में एसएसपी का पद संभालने का मौका मिला। 16 मार्च 2018 से 7 जनवरी 2019 तक इस जिले में काम कर करते रहे।

75 एनकाउंटर

अजय पाल शर्मा को लेकर मशहूर है कि उनको सिंघम और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट जैसे कई नामों से जाना जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो योगी सरकार में कमान मिलते ही अजय पाल शर्मा ने 75 एनकाउंटर्स में अपनी एंट्री दर्ज की और अपराधी उनके नाम से ही कांपते हैं।

लोग यूपी में अजय पाल शर्मा को सीएम योगी का पसंदीदा आईपीएस अधिकारी कहते हैं। अभी भी जब कोई स्थिति संभालनी होती है तो सीएम योगी अजय पाल शर्मा को ही जिम्मेदारी सौंपते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X