First Gay Prime Minister: कौन हैं सेंट्रिस्ट रॉब जेटेन? जो बने दुनिया के पहले समलैंगिक पीएम
Worlds First Gay Prime Minister: कहते हैं कि दुनिया में कुछ भी हो सकता है। कल तक जिन लोगों को क्रिटिसाइज किया जाता था आज वो अपना दम दुनिया को दिखा रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं समलैंगिक लोगों की जिनको समाज में अच्छी नजर से अभी भी नहीं देखते हैं।

लेकिन अब एक समलैंगिक व्यक्ति ने इतिहास रच दिया है। खबरें हैं कि दुनिया को उसका पहले गे (Gay) प्रधानमंत्री मिल गया है और इस खबर ने लोगों को चौंकाकर रख दिया है। ये पूरा मामला नीदरलैंड से सामने आया है जहां पर नई सरकार सत्ता में आई है और एक 'गे' प्रधानमंत्री इसकी कमाल संभालता दिखेगा जिसका नाम सेंट्रिस्ट रॉब जेटेन है।
कौन हैं सेंट्रिस्ट रॉब जेटेन?
रिपोर्ट्स की मानें तो ये कारनामा 23 फरवरी 2026 को हुआ जब 38 साल के सेंट्रिस्ट रॉब जेटेन को पीएम बनाया गया। वो अब तक के सबसे युवा और पहले खुले तौर पर समलैंगिक (Gay) प्रधानमंत्री हैं जिन्होने शपथ लेते हुए कमान संभाल ली है। बता दें कि बीते साल अक्तूबर 2025 में वो चुनाव जीते थे और तब किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि वो पीएम बनने वाले हैं।
बता दें कि सेंट्रिस्ट रॉब जेटेन ने चुनाव में उग्रवादी राजनेता गीर्ट वाइल्डर्स की पार्टी (PVV) को सत्ता से बेदखल किया था। उनकी पार्टी का नाम पार्टी D66 है जो कि अब नीदरलैंड में सरकार बना चुकी है। लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं और देखने वाली बात होगी कि ये सरकार किस हद तक कामयाब साबित होती है।
क्या बोले रॉब?
सेंट्रिस्ट रॉब जेटेन ने शपथ लेने के बाद मीडिया से बात की और इस दौरान वो बेहद खुश नजर आ रहे थे। उन्होने खुले शब्दों में खुशी व्यक्त की और जिम्मेदारी को लेकर भी अपनी बात रखी। सेंट्रिस्ट रॉब जेटेन ने कहा, ''मैं बेहद खुश हूं कि हम इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बने हैं। यह D66 के लिए ऐतिहासिक परिणाम है, लेकिन इसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है।'' दुनिया आज उनके नाम को लेकर बात कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications














