कौन हैं भूमिका श्रेष्ठ? नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर महिला जो बन गई सांसद, ये बातें जानकर लगेगा झटका

Nepal Female Transgender MP: वक्त बदल रहा है और दुनिया से कई ऐसी खबरें सामने आती हैं जो कि पहले नहीं सुनी होतीं। हाल ही में फ्रांस को एक समलैंगिक प्रधानमंत्री मिलने के बाद चर्चा हुई थी। लेकिन अब एक खबर भारत के पड़ोसी देश नेपाल से सामने आ रही है जहां पहली बार एक ट्रांसजेंडर महिला एमपी बनी है।

Who is Bhumika Shrestha

जी हां, उनका नाम भूमिका श्रेष्ठ है। नेपाल एक ऐसा देश है जो कि काफी गुलाम नहीं रहा, यहां की आवाज कुछ ऐसा करती रहती है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है।

Also Read
मुस्लिम पति के साथ Honeymoon मना रही हैं महाकुंभ वाली मोनालिसा, बवाल के बीच सामने आई तस्वीर
मुस्लिम पति के साथ Honeymoon मना रही हैं महाकुंभ वाली मोनालिसा, बवाल के बीच सामने आई तस्वीर

भूमिका को भारी बहुमत से जिताकर संसद भेजने वाली जनता को लेकर भी लोग हैरान हैं। भूमिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं और हिंदुस्तान में भी इसको लेकर काफी बातें हो रही हैं।

Who is Bhumika Shrestha: कौन हैं ट्रांसजेंडर सांसद भूमिक श्रेष्ठ?

भूमिका काफी समय से नेपाल की राजनीति में मेहनत कर रही हैं और वो राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से हैं। लोगों के द्वारा चुनी गईं वो इस देश की पहली महिला ट्रांसजेंडर सांसद बन गई हैं। बता दें कि भूमिका एक एक्ट्रेस भी हैं जो कि नेपाल में काफी मशहूर हैं। कई फिल्मों में धमाका करने वाली भूमिका अब राजनीति के दांव पेंच दिखाएंगी।

वो ब्लू डायमंड समाज (Blue Diamond Society) के लिए काम करती हैं और आवाज उठाती रही हैं जो कि एक एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) के अधिकारों के मामले के तहत सामने आया था। इससे इतना तो तय है कि आने वाले वक्त में ट्रांस लोगों के लिए हर तरह के रास्ते खुलेंगे और उनको मोटीवेशन मिलेगा। 1989 में काठमांडू में जन्मी भूमिका अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

सांसद बनने के बाद लोग उनको लेकर कई तरह के कमेंट्स इंडिया में कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये देश आगे बढ़ रहा है।'' एक ने लिखा, ''बदलाव होता रहना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''अपने देश में भी होना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''लेकिन बहुत सुंदर है।'' बता दें कि लोग इसके अलावा हार्ट और फायर इमोजी भेजने के साथ साथ मुबारकबाद भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भूमिका की तस्वीरों को सर्च किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X